{"_id":"5a5f23e44f1c1b93268b4d55","slug":"taj-mahal-closing-information-should-be-on-website-said-tourist","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल पर परेशान हुए पर्यटकों ने यूं निकाली अपनी खीज, एएसआई को दी ये सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल पर परेशान हुए पर्यटकों ने यूं निकाली अपनी खीज, एएसआई को दी ये सलाह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 17 Jan 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजमहल का दीदार करने आए पर्यटकों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ा। ताजमहल खुलने का घंटों इंतजार करते हुए पर्यटक बेहाल हो गए।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतान्याहू के ताज भ्रमण के चलते लगभग साढे़ पांच घंटे तक पर्यटकों को बाहर ही इंतजार करना पड़ा। इससे देश-विदेश से आए पर्यटकों में खीज साफ देखी जा सकती थी।
ये कोई पहला मौका नहीं है, जब भी कोई अति विशिष्ट मेहमान आता है तो यही हालात होते हैं। पर्यटकों का तर्क था कि अतिविशिष्ट मेहमान ताज देखने आएं तो इसकी जानकारी ताजमहल और एएसआई की वेबसाइट पर जरूर अपलोड की जानी चाहिए। इसमें दिन, समय का जिक्र होगा तो पर्यटक अपना कार्यक्रम उसके मुताबिक तय कर सकेंगे।

टूरिस्ट
- फोटो : अमर उजाला
आंध्र प्रदेश से परिवार के साथ ताजमहल देखने आए पर्यटक अनिल कुमार बोले कि उन्होंने ऑनलाइन टिकट बुक कराई थी। यहां आने पर पता चला कि ताजमहल दो घंटे बंद रहेगा। अगर इसकी जानकारी वेबसाइट पर हो तो परेशानी से बचा जा सकता था।
दिल्ली निवासी पीकू ने कहा कि किसी भी वीवीआईपी का कार्यक्रम पहले से तय होता है। स्थानीय लोगों को अखबार से पता भले ही चल जाए। दूरदराज से आए पर्यटकों को इसकी जानकारी नहीं मिल पाती। इसका जिक्र वेबसाइट पर होना चाहिए।
अमेरिका निवासी स्टीव बोले कि उन्हें अपने साथी के साथ ताजमहल देखकर दिल्ली लौटना था। यहां इजरायल के प्रधानमंत्री ताजमहल देखेंगे, इसके लिए कई घंटे इंतजार करना पड़ा। ताजमहल बंद होने की वेबसाइट पर कोई जानकारी नहीं दी गई।