फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Mahal and Agra Fort will be closed for two hours on Sunday

रविवार को ताजमहल और आगरा किला घूमने आ रहे हैं तो जरूर पढ़ें यह खबर

Sat, 19 Jan 2019 06:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Jan 2019 06:02 AM IST
विज्ञापन
Taj Mahal and Agra Fort will be closed for two hours on Sunday
ताजमहल

अगर आप रविवार की छुट्टी पर ताजमहल और आगरा किला घूमने आ रहे हैं तो यह खबर आपके लिए लिए हैं। क्योंकि रविवार को दो घंटे के लिए ताजमहल और किला बंद रहेंगे। आम पर्यटकों को इस दौरान प्रवेश नहीं मिलेगा। 

विज्ञापन


दरअसल, डेनमार्क के प्रधानमंत्री लार्स लोएक रासमुसेन रविवार को ताजमहल और आगरा किला का दीदार करेंगे। उनके भ्रमण के दौरान ताजमहल और आगरा किला आम पर्यटकों के लिए दो घंटे के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


अपनी पत्नी सोलरन रासमुसेन और प्रतिनिधिमंडल के साथ डेनमार्क के प्रधानमंत्री शनिवार को आगरा आ जाएंगे, लेकिन वो रविवार को सूर्योदय के समय पत्नी के साथ ताजमहल निहारेंगे। उनकी सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने बजे तक नहीं मिलेगा प्रवेश

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने ताजमहल बंदी की सूचना जारी की है। इसके मुताबिक ताजमहल सुबह 6.13 से 7.45 बजे तक और आगरा किला पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। बंदी के इस समय से आधे घंटे पहले टिकट काउंटर से टिकटों की बिक्री बंद कर दी जाएगी। 

डेनमार्क के प्रधानमंत्री अपनी पत्नी के साथ शनिवार रात 11 बजे आगरा आएंगे। रात्रि विश्राम के बाद सुबह सूरज की पहली किरण के साथ वह ताजमहल का दीदार करेंगे। रविवार को दोपहर भोज के बाद वह अपराह्न में दिल्ली रवाना हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed