फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taj Car and Bike Rally organized in agra

Agra: रफ्तार का रोमांच... ऊबड़-खाबड़ रास्ते से निकली कारें, मोटर साइकिलें भी रैली में शामिल; देखते रह गए लोग

Sun, 23 Feb 2025 12:22 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 23 Feb 2025 12:22 AM IST
सार

द ताज कार एंड बाइक रैली के पहले दिन कीचड़ भरे रास्ते और पीपों के पुल से होकर वाहन चालक निकले। रफ्तार का रोमांच देखते ही बनता था। 

विज्ञापन
Taj Car and Bike Rally organized in agra
रैली का शुभारंभ करते अतिथि। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के चंबल का बीहड़, ऊबड़-खाबड़ रास्ता, जगह-जगह कीचड़ और धूल के गुबार के बीच से निकलतीं तेज रफ्तार कारें। यह सब नजर आया ‘द ताज कार एंड बाइक रैली’ के पहले दिन। रैली में 50 कारें और 75 मोटर साइकिलें बाह और फतेहाबाद में चंबल के बीहड़ से होकर निकलीं। रफ्तार के रोमांच के बीच राह की मुश्किलों को वाहन चालकों ने तय समय में तय रफ्तार से पूरा किया।
विज्ञापन


ताज महोत्सव के तहत रैली को शनिवार को होटल क्लार्क्स शिराज से मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर नवीन कुमार, लेफ्टिनेंट कर्नल मोहित शर्मा, संरक्षक हरविजय वाहिया, चेयरमैन राम मोहन कपूर, डॉ. रंजना बंसल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। 
विज्ञापन


बाह-फतेहाबाद के बीहड़ों में 75 मोटर साइकिलें और 50 कारों में सवार 125 चालकों और नेविगेटर्स ने रैली में दिए गए लक्ष्य को पूरा किया। इसमें प्रदेश के साथ महाराष्ट्र, दक्षिण भारत, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों के प्रतिभागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिगेडियर नवीन कुमार ने कहा कि रफ्तार का रोमांच महसूस करने देशभर के राइडर आए हैं। रैली सैलानियों को भी आकर्षित करती है। बृज क्षेत्र के अनूठे रास्तों, क्षेत्रों को रैली पहचान दिला रही है। मोटर स्पोर्ट क्लब चेयरमैन राममोहन कपूर ने बताया कि यह आठवां आयोजन है। हर साल दायरा बढ़ रहा है। जाने-माने राइडर रैली में हिस्सा लेने आ रहे हैं। आपसी तालमेल के साथ सहयोग सीखा जा सकता है। 

आज मलपुरा से होगी रवाना
संरक्षक हरविजय वाहिया ने बताया कि रैली के दूसरे दिन रविवार को सुबह छह बजे मलपुरा ड्रॉपिंग जोन से फतेहपुर सीकरी, जोधपुर झाल, यमुना पार, गजौली घाट, पीपा पुल के लिए वाहन रवाना होंगे। सभी चालक दोपहर तक वापस आएंगे और होटल क्लार्क्स शिराज में आयोजित होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह में भाग लेंगे। विजेताओं को 2,50,000 रुपये तक की धनराशि प्रदान की जाएगी। रैली में प्रवीन सिकरवार, बिलाल अहमद, अभिनंदन शर्मा, विवेक, सुखवीर आदि भी चले।


मुश्किल सफर पर डिगा न हौसला
कार-बाइक रैली में पहले दिन 200 किमी की दूरी तय की गई। मुश्किल रास्ते, कीचड़, ऊंची-नीची सड़कें, घुमावदार गलियों के कठिन रास्तों पर भी प्रतिभागियों का हौसला कमजोर नहीं हुआ। लखनऊ से आईं महिला राइडर खुशबू और नव्या ने बताया कि रास्ता मुश्किल जरूर था लेकिन उत्साह उतना ही जबरदस्त था। कीचड़, धूल, भूलभुलैया जैसी गलियों ने धैर्य के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed