फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taiba "good day's gift

तैयबा को ‘अच्छे दिन’ की सौगात

Thu, 21 May 2015 02:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 21 May 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
 नन्ही परी और दिल में छेद। आपरेशन को पैसा नहीं। बेटी का चेहरा देख दिल डूबता। सभी जगह से ना सुनी तो उम्मीद भी टूटने लगी। इतना कहते ही अब्दुल खालिद भावुक हो गए। आंसुआें को छिपाते हुए बोले, गरीब की पुकार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल...कहने को कुछ भी अल्फाज नहीं, बस इतना कि अल्लाह के नेक बंदे हैं नरेंद्र मोदी।
विज्ञापन

मंटोला के जूता कारीगर खालिद बमुश्किल तीन हजार रुपये ही कमा पाते हैं। इसी बूते चार बच्चों समेत छह लोगों का जीवनयापन है। नौ साल की तैयबा के दिल में जन्मजात छेद होने पर मुश्किल और खड़ी हो गई। तमाम कोशिशाें के बावजूद आपरेशन के लिए धन नहीं जुटा। आखिरकार तैयबा ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा और कुछ दिन बाद ही उनके कार्यालय (पीएमओ) से जवाब भी आ गया। लिखा था, सरकार दिल्ली के जीबी पंत हास्पिटल में उसका आपरेशन कराने का जिम्मा लेती है। प्रधानमंत्री की इस मदद से परिवार ने राहत की सांस ली। खालिद ही नहीं पूरा मोहल्ला प्रधानमंत्री की दरियादिली की दिल खोलकर तारीफ कर रहा है।
विज्ञापन


विकास मंच ने भी बना मददगार
आगरा विकास मंच ने भी पीड़ित की मदद को हाथ बढ़ाए हैं। हास्पिटल में आपरेशन के अलावा जो भी खर्चे होंगे वह मंच उठाएगा। विकास मंच अध्यक्ष अशोक जैन सीए ने बताया कि इससे पहले भी पीड़ितों की मदद की जाती रही है। हास्पिटल आने-जाने और उसके रहने आदि का खर्च संस्था वहन करेगी। बुधवार को यह राशि भी तैयबा को उसके परिवार की उपस्थिति में दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed