फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tahrir was not given in the case of shooting of the teenager

किशोर को गोली लगने के मामले में नहीं दी गई तहरीर

Fri, 12 Nov 2021 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Tahrir was not given in the case of shooting of the teenager
मैनपुरी। करहल चौराहे के पास ट्रांसपोर्ट नगर में डांस के दौरान गोली चलने के मामले में शुक्रवार को कोई तहरीर नहीं दी गई। गोली लगने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा है। फोरेंसिक की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में करहल चौराहे के पास निवास कर रहा अंकित कुमार (17) बृहस्पतिवार की रात अपने साथियों के साथ दोस्त ऋषि के घर एक कार्यक्रम में गया था। वहां डांस के दौरान तमंचे से अचानक गोली चल गई। गोली अंकित की कनपटी के पास लगी और वह जमीन पर गिर गया। उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार को दूसरे दिन भी उक्त मामले में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिल सकी है। गोली किशोर के हाथ से चली या किसी और ने चलाई अभी इसको लेकर भी स्थिति साफ नहीं हो सकी है। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उधर सैफई में घायल किशोर की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed