फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Syria old relation with Agra during Mughal period Sheesh Mahal made from glass Taj was also made special

Syria: सीरिया का आगरा से पुराना नाता, मुगलकाल में वहां के कांच से बना शीशमहल; ताज को भी बनाया खास

Wed, 11 Dec 2024 10:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 11 Dec 2024 10:27 AM IST
सार

सीरिया तख्ता पलट की साथ ही दुनियाभर में चर्चा में आ गया है। लेकिन क्या आपको पता है कि सीरिया का आगरा से खास नाता है। बता दें  400 साल पहले मुगलकाल में इसी सीरिया ने आगरा किले के शीशमहल और ताजमहल के मकबरे को चमकाया है। 

विज्ञापन
Syria old relation with Agra during Mughal period Sheesh Mahal made from glass Taj was also made special
आगरा किला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तख्ता पलट की घटना के बाद सीरिया दुनियाभर में चर्चा में हैं। 400 साल पहले मुगलकाल में इसी सीरिया ने आगरा किले के शीशमहल और ताजमहल के मकबरे को चमकाया है। सीरिया के अलेप्पो में हलब प्रांत से आया शीशा आगरा किला के शीशमहल में लगाया गया था, जिसे शीशा ए हलबी का नाम दिया गया। इसी तरह ताज के मुख्य मकबरे में लगा कांच भी हलब से ही मंगवाया गया था।
विज्ञापन


मुगल बादशाह शाहजहां ने 1631-40 के बीच आगरा किला में शीशमहल बनवाया था। इस शीशमहल के लिए सीरिया के हलब से कांच मंगवाया था। मुगलकाल में शाहजहां ने दिल्ली और लाहौर के किलों में भी शीशमहल बनवाए। उन दोनों जगह भी सीरिया के हलब से ही शीशा आया था। इन्हें बेहद छोटे-छोटे टुकड़ों में प्लास्टर के साथ दीवारों, छतों पर लगवाया गया था, जिससे एक दीपक या एक ही मोमबत्ती की रोशनी में पूरा शीशमहल जगमगा जाता है। वीआईपी मेहमानों के आने पर शीशमहल को इसी तरह से पर्यटकों को दिखाया जाता है।
विज्ञापन


अनूठा था सीरिया का शीशा
मुगलकाल में शीशमहल के साथ ताजमहल के मुख्य मकबरे में लगाया गया कांच भी सीरिया से ही आया था। यह बेहद अनूठा था। शाहजहां के इतिहासकार अब्दुल हमीद लाहौरी के अनुसार, ये शानदार दर्पण हलब (सीरिया) के थे जो उस समय चश्मे के निर्माण का मुख्य केंद्र था। इतिहासकार अब्दुल हमीद लाहौरी ने माना है कि शीशमहल भारत में अपनी तरह की कांच के काम में सबसे बेहतरीन इमारत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीशमहल से जब कांच के टुकड़े गायब हुए तो 1978-81 में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने यहां दोबारा कांच लगवाए और तब से ही यह पर्यटकों के लिए बंद है। इसी शीशमहल के सामने बने मुसम्मन बुर्ज में शाहजहां को कैद रखा गया था।


सबसे बेहतर था हलब का कांच
पुरातत्वविद आरके दीक्षित ने  बताया कि मुगलकाल में सीरिया से आए शीशा ए हलबी से आगरा किला का शीशमहल चमका था। उस दौर में हलब का कांच सबसे उन्नत और बेहतर था, जिसकी विशेषताओं के कारण इसे इस्तेमाल किया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed