फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Syndicate of fake medicines: A team of 50 very honest and dynamic officers is investigating panic medicine tra

नकली दवा का सिंडिकेट: बेहद ईमानदार तेजतर्रार 50 अधिकारियों की टीम कर रही जांच, दवा व्यापारियों में हड़कंप

Mon, 25 Aug 2025 07:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 25 Aug 2025 07:51 AM IST
सार

नकली दवा के मामले में छह ठिकानों पर 50 अधिकारियों की टीम जांच कर रही है। ये टीम बेहद ईमानदार है। इस कार्रवाई से दवा व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। 

विज्ञापन
Syndicate of fake medicines: A team of 50 very honest and dynamic officers is investigating panic medicine tra
agra fake medicine raids - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के नकली दवा माफिया को पकड़ने के लिए औषधि विभाग और एसटीएफ के 50 तेजतर्रार अधिकारियों की टीम छह ठिकानों पर जांच कर रही है। इसमें 10 जिलों से औषधि विभाग के अधिकारी भी शामिल हैं। तीन दिन से चल रही कार्रवाई से दवा व्यापारियों में हड़कंप है। इससे दवा बाजार देर से खुला और कई दुकानें बंद भी रहीं। 
विज्ञापन

 

पांच दवा कंपनियों ने उनके ब्रांड की नकली दवाओं का काला कारोबार आगरा से संचालित होने की शिकायत शासन से की। इस पर टीम गठित की। इसमें आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, एटा, इटावा, मेरठ, कानपुर, लखनऊ, बस्ती के औषधि विभाग के 25-30 अधिकारी और एसटीएफ के 20 जवान शामिल हैं। दवा कंपनियों के अधिकारी भी इनकी मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इनकी छह टीमें गोदाम और मेडिकल स्टोरों पर जांच कर रही हैं। शुक्रवार से चल रही कार्रवाई से दवा व्यापारियों में हड़कंप मचा है। रविवार को बाजार दो से तीन घंटे देरी से खुला, कई दुकानदारों ने अपनी स्टोर नहीं खोले। यहां तक कई दुकानदार दवाओं का स्टॉक मंगवाने से भी बच रहे हैं। पूरे दिन दवा बाजार और थाना कोतवाली के बाहर भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

इस तरह हुई कार्रवाई
- शुक्रवार दोपहर 12 बजे से कार्रवाई शुरू हुई।
- शुक्रवार शाम 6 बजे छह गोदामों पर टीम पहुंची।
- रात 10 बजे चार गोदाम और मेडिकल स्टोर सील किए।
- शनिवार की सुबह 11 बजे से मोती कटरा गोदाम पर छापा।
- रात 10 बजे हिमांशु अग्रवाल रिश्वत के लिए एक करोड़ रुपये के नकदी लेकर आया।
- रात 12 बजे हिमांशु अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
- रविवार सुबह 10 बजे से देर रात तक जांच और कार्रवाई जारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed