फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Swine Flu Alert Issued in Agra Amid Rising Cases in Delhi

सांस फूले, सीने में दर्द या होंठ पड़ जाएं नीले: इन लक्षणों को अनदेखा न करें, ये हैं इस गंभीर बीमारी के संकेत

Mon, 24 Aug 2026 08:06 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगर
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगर Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 24 Aug 2026 08:06 AM IST
सार

दिल्ली में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ने के बाद आगरा स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर इलाज और जांच की तैयारियां तेज कर दी हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और सीएचसी में सुविधाएं उपलब्ध हैं, जबकि अतिरिक्त आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
 

विज्ञापन
Swine Flu Alert Issued in Agra Amid Rising Cases in Delhi
स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली में स्वाइन फ्लू के कई मरीज मिलने के बाद जिले में भी खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इलाज और जांच की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जल्द ही रिस्पांस टीमें भी बनाई जाएंगी।
विज्ञापन


प्रतिदिन आगरा से दिल्ली हजारों लोगों का आना-जाना होता है। स्वाइन फ्लू एक संक्रामक बीमारी है। ऐसे में दिल्ली से आने वाले लोगों के इसकी चपेट में आने का खतरा अधिक है। पिछले महीने यहां भी स्वाइन फ्लू का संदिग्ध मरीज मिला था।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि स्वाइन फ्लू से घबराने की जरूरत नहीं है। एसएन मेडिकल काॅलेज, जिला अस्पताल और सभी सीएचसी पर इलाज की सुविधा है। अतिरिक्त आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि एसएन की वायरोलॉजी लैब में जांच की सुविधा है। यहां आइसोलेशन वार्ड भी बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये हैं लक्षण
नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि स्वाइन फ्लू श्वसन संबंधी संक्रामक बीमारी है। संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से फैलती है। ठंड के साथ तेज बुखार, सूखी खांसी, गले में खराश और मांसपेशियों-सिर में दर्द और नाक बहना इसके शुरुआती लक्षण हैं। सांस फूलना, सीने में दर्द, होंठ नीले पड़ना और लगातार उल्टी होना गंभीर स्थिति है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed