फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   swindled bride ran away on pretext of stomach ache twenty four hours after marriage in Agra

धोखेबाज दुल्हन: गरीब बनकर लिए सात फेरे, दूल्हे से कराया पूरा खर्च; 24 घंटे में दिखाया असली रंग...अब पहुंची जेल

Thu, 21 Dec 2023 11:38 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Dec 2023 11:38 AM IST
सार

आगरा में धोखेबाज दुल्हन ने गरीब बनकर सात फेरे लिए। दूल्हे से ही पूरा खर्च कराया। फिर 24 घंटे में ही अपना असली रंग दिखाया। अब जेल में बंद है। 

विज्ञापन
swindled bride ran away on pretext of stomach ache twenty four hours after marriage in Agra
धोखेबाज दुल्हन: 24 घंटे में दिखाया असली रंग...अब पहुंची जेल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शादी के 24 घंटे बाद ठग दुल्हन ने पेट दर्द का बहाना बनाया। दूल्हे के साथ घर से दवा लेने के लिए आ गई। इसके बाद अपने साथी को बुलाकर रफूचक्कर हो गई। दूल्हे ने पुलिस से शिकायत की। 48 घंटे बाद पुलिस ने आरोपी दुल्हन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन


नगला रामबल निवासी अनिल कुमार एक फैक्टरी में काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी शादी के लिए परिचित राजेश दोहरे ने संपर्क किया था। 18 दिसंबर को उसने हाथरस के सासनी निवासी सुनील से मिलवाया। सुनील ने प्रदीप से मुलाकात कराई। उसने एक युवती दिखाई। वह उन्हें पसंद आ गई।

विज्ञापन

युवती ने अपना नाम माही उर्फ मनी उर्फ रजनी बताया। प्रदीप ने कहा कि एक-दूसरे को पसंद कर लो। दोनों की मर्जी हो तो शादी कर लेना। दोनों तैयार हो गए। उनसे कहा कि लड़की का परिवार गरीब है। शादी का सारा खर्च लड़का पक्ष को ही उठाना होगा। इस पर उनसे 70 हजार रुपये ले लिए। बाद में 20 हजार और मांगे। मंदिर में शादी हुई। यहां पर युवती ने अपने भाभी, भाई और बहन से मिलवाया। शादी के बाद तीनों साथ ही घर आ गए। दूसरे दिन सुबह चले गए।

मंगलवार सुबह 9 बजे युवती ने पेट दर्द की शिकायत की। इस पर अनिल उसे डाक्टर के पास लेकर आया। इस बीच वह किसी से मोबाइल पर बात करती रही। हाथरस मार्ग पर प्रदीप मिला। वह बहाने से उसे अपने साथ लेकर चला गया। इस पर अनिल ने थाना ट्रांस यमुना में शिकायत दर्ज कराई।

साथियों की तलाश

थानाध्यक्ष ट्रांस यमुना सुमनेश विकल ने बताया कि आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह प्रदीप नामक युवक के संपर्क में थी। वह खुद को मुरादाबाद की रहने वाली बता रही है। मगर, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मामले में धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उसके साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed