{"_id":"5ba9df48867a55787b027dfd","slug":"swindle-on-name-of-pradhan-mantri-yojna-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा मे प्रधानमंत्री योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का शिकार हुए पीड़ित लोगों ने एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र दिया। मामले में जांच के आदेश किए गए हैं।
शाहगंज क्षेत्र की युवती बीए की छात्रा है। उसकी मुलाकात जगदीशपुरा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से हुई। उसने खुद को एक संस्था का पदाधिकारी बताया। इसके बाद अपनी संस्था से जोड़ लिया। संस्था ने प्रधानमंत्री योजना के फार्म भरवाने को कहा।
संस्था के कई लोग इसी तरह के फार्म लोगों से भरवा रहे थे। इसमें लोगों को कम राशि का लोन दिलाने का आश्वासन दिया गया था। इस पर युवती ने अपने परिचितों को लाभ दिलाने के लिए फार्म भरवा दिए। उनसे रजिस्ट्रेशन शुल्क लिया।

शुल्क के तौर पर लिए एक लाख रुपए
युवती का आरोप है कि उसने संस्था को तकरीबन एक लाख रुपये शुल्क दे दिया। अब संस्था न तो वेतन दे रही है और न ही लोगों को योजना का लाभ। फार्म भरने वाले युवती के घर के चक्कर काट रहे हैं।
संस्था के पदाधिकारी उससे बात नहीं करते। पीड़ित युवती और अन्य लोगों ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र दिया। इस पर मामले में जगदीशपुरा पुलिस को जांच के आदेश किए गए हैं।
संस्था के पदाधिकारी उससे बात नहीं करते। पीड़ित युवती और अन्य लोगों ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र दिया। इस पर मामले में जगदीशपुरा पुलिस को जांच के आदेश किए गए हैं।