सावधान ! आयुष्मान भारत योजना के नाम पर ठगी शुरू, ऐसे बनाया जा रहा लोगों को शिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ कार्यालय में हर रोज शिकायतें पहुंच रही हैं। वहीं नौकरी के लिए जनप्रतिनिधियों की सिफारिशें भी सीएमओ कार्यालय में पहुंचने लगी हैं। जबकि आयुष्मान मित्र की जगह पहले ही भर चुकी हैं।
केंद्र की मोदी सरकार ने गरीबों के लिए आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की है। इस योजना में मरीजों को पांच लाख रुपये तक का नि:शुल्क इलाज दिया जाएगा। मगर, योजना का अभी तक गरीबों ने लाभ उठाया नहीं। मगर ठगों ने लाभ उठाना शुरू कर दिया है।
नहीं हो रही कोई भर्ती
सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित ने कहा कि आयुष्मान मित्र की भर्ती नहीं हो रही है। हमारे पास कई मामले ऐसे आ रहे हैं, जिनको हम समझाते हैं कि इस प्रकार की कोई भर्ती नहीं निकली है। लोग ठगों से सावधान रहे। सूची में नाम बढ़वाने के नाम पर भी ठगी हो रही है।
सीएमओ दफ्तर पर योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी हो रही है। सोशल मीडिया पर रजिस्ट्रेशन की लिंक ग्रुपों में भेजी जा रही है। कई स्थानों पर फार्म भरवाए जा रहे हैं। जबकि इस योजना में अलग से कोई व्यक्ति शामिल नहीं हो सकता है।