फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Swatantra Dev Singh Statement on jammu and kashmir in mathura

जम्मू-कश्मीर मसले पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, आतंकियों को नहीं रहने दिया जाएगा

Mon, 05 Aug 2019 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 05 Aug 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Swatantra Dev Singh Statement on jammu and kashmir in mathura
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कश्मीर में अब आतंकियों के लिए कोई जगह नहीं है। यह भूमि आतंकियों की नहीं, आम कश्मीरियों की है। केंद्र की मोदी सरकार इसी दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मथुरा जनपद पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह का अलीगढ़ के रास्ते जनपद सीमा क्षेत्र बिचपुरी के निकट पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। शाम चार बजे ही पार्टी के कार्यकर्ता नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए यहां पहुंच गए थे।
विज्ञापन


ढोल नगाड़ों के कैबिनेट मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत किया गया। इसके बाद उनके काफिले का कस्बा राया में भी स्वागत किया। यहां उन्होंने रोडवेज बस स्टैंड को भी देखा। इस दौरान उन्होंने उन्नाव रेप के आरोपी विधायक के सवाल पर कहा कि भाजपा में ऐसे लोगों के लिए जगह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दागी किसी भी प्रकार का हो, पार्टी से बाहर किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किये। इसके बाद यहां निर्धारित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। राया में स्वागत करने वालों में पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा, अनूप सौलंकी, रामवीर सिंह, मनोज उपाध्याय, मुकेश पाठक, ललित मोहन गुप्ता, राकेश बंसल, गौरव बंसल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed