{"_id":"620d380b9ba46212276f6842","slug":"swatantra-dev-singh-road-show-mass-communication-kasganj-news-agr524544288","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट
विज्ञापन
कासगंज में रोड शो के दौरान भाजपा सदर विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी देवेंद्र राजपूत के लिए वोट मांग?
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को रोड शो करके भाजपा के प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। उन्होंने लोगों से कहा कि मोदी योगी की डबल इंजन की सरकार प्रदेश में विकास कर रही है। दो चरण के मतदान में स्पष्ट हो चुका है कि भाजपा को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। प्रदेश भाजपा की रिकॉर्ड जीत होगी।
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह हेलीकॉप्टर से जिले में पहुंचे। पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरा। पुलिस लाइन से वे काफिले के साथ शहर में पहुंचे। जहां बारह पत्थर मैदान से वह भाजपा के सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी देवेंद्र सिंह राजपूत के समर्थन में रोड शो करने के लिए खुली जीप में सवार हुए। उनके साथ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष रतनेश कश्यप और प्रत्याशी सवार थे। उन्होंने हाथ जोड़कर मतदाताओं से रोड शो में भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। रोड शो बारह पत्थर मैदान से शुरू हुआ। सोरोंजी गेट होते हुए मुख्य बाजार में प्रवेश किया। बारहद्वारी तक प्रदेश अध्यक्ष रोड शो में साथ रहे। इसके बाद वे वापस कानपुर के लिए रवाना हो गए। इसके बाद रोड शो की कमान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष के द्वारा संभाली गई। रोड शो में भाजपा के समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद थे जो हाथों में मोदी, योगी के कटआउट लेकर चल रहे थे। हर एक के हाथ में भाजपा का झंडा था। महिला समर्थक भी इस रोड शो में साथ रहीं। बाजारों में भाजपा के नेताओं का लोगों ने स्वागत किया। किसी ने फूल मालाएं पहनाईं तो किसी ने फूल फेंककर स्वागत किया। रोड शो का समापन प्रभुपार्क क्षेत्र में हुआ। जहां भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है। विकास और सुदृढ़ कानून व्यवस्था के लिए लोग भाजपा के साथ है। हैं। ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि सभी पार्टियां फेल हो गईं हैं। दो चरण के मतदान के बाद स्पष्ट हो गया है कि भाजपा की सरकार यूपी में बनेगी।
ये रहे मौजूद
कासगंज। भाजपा के रोड शो में जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य, जिला महामंत्री राजवीर भल्ला, नीरज शर्मा, नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता, शिवकुमार भारद्वाज, सुरेश माहेश्वरी, राजेंद्र बौहरे, अवनीश सक्सेना, ब्लॉक प्रमुख यशवीर राजपूत, गगन माहेश्वरी, देवेंद्र पचौरी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मिथलेश राणा, डा. बीडी राणा, प्रवेंद्र राणा, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।