{"_id":"6197e664c9b5610a00270891","slug":"swat-team-caught-a-reward-of-25-thousand-gokash-mainpuri-news-agr5151430164","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाट टीम ने पकड़ा 25 हजार का इनामी गोकश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाट टीम ने पकड़ा 25 हजार का इनामी गोकश
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में 25 हजार का इनामी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। स्वॉट टीम ने शुक्रवार को दन्नाहार क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस मिले। गोकशी का यह आरोपी दो वर्ष से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित था। एसपी ने प्रेसवार्ता कर कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी।
थाना भोगांव पुलिस ने 17 नवंबर 2020 को गांव अहिरवा के पास सूचना पर दो गोकशों को प्रतिबंधित मीट के साथ गिरफ्तार किया था। कार्रवाई के दौरान सरगना इदरीश निवासी गांव सिकंदरपुर सदर कोतवाली चकमा देकर भाग निकला था। पुलिस तभी से आरोपी की तलाश कर रही थी। उसकी गिरफ्तारी पर मैनपुरी एसपी की ओर से 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
शुक्रवार को एसपी अशोक कुमार राय ने प्रेसवार्ता के दौरान इदरीश की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी दी। बताया कि दो वर्ष से फरार चल रहे इनामी गोकश को स्वाट/साइबर सेल प्रभारी विक्रम सिंह व उनकी टीम रामनगर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस मिले। कार्रवाई में दन्नाहार थानाध्यक्ष विनोद कुमार, जैकब फर्नांडीज, साइबर सेल के विजय सिंह, महीपाल, राधेश्याम भी शामिल थे।
विज्ञापन
सीओ सिटी अमर बहादुर ने बताया की इनामी अपराधी इदरीश छिपकर अपने गांव भी आता था। वह एटा और कासगंज से भी आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ पूर्व में गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई थी। इदरीश की संपत्ति की जानकारी कर कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।