फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Swanidhi Se Samridhi and Me Too Digital Camp from tomorrow

Agra News: स्वनिधि से समृद्धि एवं मैं भी डिजिटल शिविर कल से

Sat, 02 Dec 2023 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 02 Dec 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Swanidhi Se Samridhi and Me Too Digital Camp from tomorrow
कासगंज। स्वनिधि लाभार्थियों और उनके परिवार की सोशल व इकोनॉमिक प्रोफाइलिंग कराते हुए 8 केंद्रीय योजनाओं से लाभान्वित कराने के लिए स्वनिधि से समृद्धि एवं मैं भी डिजिटल शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 4 दिसंबर से 9 दिसंबर तक आयोजित होंगे। शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होंगे जो सायं 5 बजे तक चलेंगे।8 केंद्रीय योजनाओं में पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जनधन योजना, रजिस्ट्रेशन अंडर बीओसीडब्लू, पीएम श्रमयोगी मानधन योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड, जननी सुरक्षा योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से लाभान्वित किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी डा. वैभव शर्मा ने संबंधित अधिकारियों और ईओ को निर्देश दिए हैं कि नगरीय निकायों में पथ विक्रेताओं एवं उनके परिवार के सदस्यों की शत-प्रतिशत प्रोफाइलिंग की जाए। 8 केंद्रीय योजनाओं से पथ विक्रेताओं को नियमानुसार लाभान्वित कराने हेतु उनसे आवेदन पत्र भरवाकर, संबंधित विभाग से समन्वय कर स्वीकृत कराए जाएं। आवेदन एवं स्वीकृति का विवरण संबंधित विभाग के नोडल अधिकारी से पोर्टल पर प्रविष्ट कराया जाए। कैंप के आयोजन से पूर्व बैंकों के साथ बैठक कर लाभार्थियों को बैंक शाखाओं तक पहुंचाने के लिए अथवा कैंपों में लाभार्थियों को लाने के लिए रणनीति तैयार कर ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed