{"_id":"6994dc9674aebf9a8908e29c","slug":"swachhata-hero-and-monster-explain-the-advantages-and-disadvantages-of-cleanliness-agra-news-c-25-1-agr1008-992206-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: स्वच्छता हीरो और माॅन्सटर ने बताए स्वच्छता के फायदे-नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: स्वच्छता हीरो और माॅन्सटर ने बताए स्वच्छता के फायदे-नुकसान
Wed, 18 Feb 2026 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
आगरा। शहर को स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से नगर निगम ने एक निजी संस्था के साथ मिलकर माय क्लीन सिटी पहल के तहत स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। रैली एसबी एटीएम से शुरू होकर जेआरजे गार्डन तक निकाली गई।
रैली में स्वच्छता हीरो और स्वच्छता मॉन्सटर नाम के दो प्रतीकात्मक पात्रों ने लोगों को कूड़ा पृथक्करण करने और पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही प्लास्टिक और कचरे के बढ़ते दुष्प्रभावों को दर्शाया। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेशों वाले पोस्टर और तख्तियां हाथ में लेकर प्रतिभागियों ने स्वच्छता बनाए रखने और प्लास्टिक का उपयोग कम करने का आह्वान किया।