फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Suspended teacher Rajesh sent resignation letter to BSA

निलंबित शिक्षक राजेश कुमार ने बीएसए को भेजा त्यागपत्र

Wed, 13 Apr 2022 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Suspended teacher Rajesh sent resignation letter to BSA
मैनपुरी। बेसिक शिक्षा विभाग में निलंबित चल रहे शिक्षक ने अधिकारियों को भेजे पत्र का जवाब नहीं मिलने पर नौकरी से त्यागपत्र दे दिया है। शिक्षक ने मंगलवार को यह त्यागपत्र व्हाट्सएप के माध्यम से बीएसए को भेजा।
विज्ञापन

मामला घिरोर विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय नाहिली से जुड़ा है। यहां तैनात इंचार्ज प्रधानाध्यापक राजेश कुमार को 29 मार्च को बीएसए ने अन्य शिक्षकों की शिकायत पर निलंबित कर दिया था। राजेश ने जिलाधिकारी, सीडीओ और बीएसए को भेजे पत्रों में अपना पक्ष रखते हुए शिक्षकों की लापरवाही के आरोप लगाए। अधिकारियों से पत्रों का जवाब न मिलने पर राजेश कुमार ने मंगलवार को बीएसए कमल सिंह को अपना त्यागपत्र भेज दिया।
विज्ञापन

यह लगाए आरोप
शिक्षक ने अधिकारियों को भेजे पत्रों में आरोप लगाया कि विद्यालय के अन्य शिक्षक समय से विद्यालय नहीं आते हैं, जिसकी सूचना शिक्षाधिकारियों को दी गई। उन पर कार्रवाई न करते हुए बीएसए ने उन्हें निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक निलंबित चल रहा है। व्हाट्सएप पर त्यागपत्र भेजा है। इसका कोई मतलब नहीं है। जब तक शिक्षक व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर हार्ड कॉपी नहीं देता तब तक कोई निर्णय लेना संभव नहीं है। यदि शिक्षक व्यक्तिगत रूप से त्यागपत्र की कॉपी देता है तो उस पर विचार किया जाएगा।
कमल सिंह, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed