{"_id":"66b4de49bc56102ad90d13cc","slug":"suryavanshi-written-on-poster-of-kushwaha-community-created-ruckus-firing-during-meeting-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: कुशवाह समाज के पोस्टर पर लिखे सूर्यवंशी ने कराया बवाल, बैठक के दौरान फायरिंग; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: कुशवाह समाज के पोस्टर पर लिखे सूर्यवंशी ने कराया बवाल, बैठक के दौरान फायरिंग; जांच में जुटी पुलिस
Thu, 08 Aug 2024 08:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 08 Aug 2024 08:35 PM IST
सार
लवकुश जयंती की बैठक कर रहे कुशवाह समाज के लोगों के होश उस समय उड़ गए, जब 20 से 25 युवकों की भीड़ आई और फायरिंग कर दी। इन युवाओं ने धमकाते हुए कहा कि पोस्टर पर सूर्यवंशी क्यों लिखा है।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में थाना अछनेरा में कुशवाह समाज के लोगों पर फायरिंग कर दी गई। आरोपियों द्वारा ये हमला समाज द्वारा लगाए गए पोस्टर पर लिखे सूर्यवंशी शब्द को लेकर हुआ। मामले में थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।
थाना अछ्नेरा के गांव रायभा के नगला लालदास निवासी दीपू पुत्र चोब सिंह ने समाज के एक दर्जन युवकों के साथ थाना पुलिस को शाम सात बजे तहरीर दी। आरोप लगाया कि गुरुवार को किरण देवी गार्डन पर भगवान लवकुश जयंती की तैयारी को लेकर बैठक कर रहे थे, तभी दूसरे समाज के 20- 25 युवक तमंचा लहराते हुए आए। गाली गलौज करते हुए बोले कुछ दिन पहले ही तुमने डाक कांवड़ का पोस्टर लगाया था, जिस पर तुमने लिखा था 'सूर्यवंशी कुशवाह सुपरफास्ट कांवड़ यात्रा' और बोले कि तुम सूर्यवंशी नहीं हो।
आरोप लगाया कि आरोपी युवकों ने इस बात पर नाराज होकर फायरिंग की और बैठक को लेकर जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। थाना पुलिस जांच में जुटी है। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच में गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है और आवश्यक जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।