फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Surveillance cameras will be at the Taj Mahal

ताजमहल पर बढ़ेगी कैमरों की निगरानी

Sat, 06 Aug 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sat, 06 Aug 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Surveillance cameras will be at the Taj Mahal
एडीजी ‌सुरक्ष्‍ाा - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को ताजमहल की सुरक्षा का जायजा लिया। इसकेबाद पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ सुरक्षा केसंबंध में मीटिंग की। उन्होंने कहा कि ताज महल पर कैमरों की निगरानी बढ़ाई जाए। सीसीटीवी की क्वालिटी और बेहतर की जाए ताकि दूर तक स्पष्ट नजर रखी जा सके।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में मीटिंग के बाद मीडिया से रूबरू उन्होंने कहा कि लेटेस्ट टेक्नालॉजी के मार्डन कैमरे मंगाए जा रहे हैं। कंट्रोल रूम भी मार्डन बनाया जाएगा। सुरक्षा के बारे में उन्होंने बताया कि ताजमहल के आस पास पेट्रोलिंग साइकिल से ही जारी रहेगी। यहां मुहल्ले संकरे हैं। इनमें बाइक या कार से पेट्रोलिंग कराने पर समस्या होगी। साइकिल से पेट्रोलिंग पहले से हो रही है। इसे और बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि साइकिल से पेट्रोलिंग में जो कमियां बताई गई हैं, उन्हें दूर किया जा रहा है। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि ताजमहल के किसी भी गेट को बंद करने का फिलहाल कोई प्लान नहीं है। सुरक्षा प्राथमिकता पर है लेकिन ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जाएगा जिससे पर्यटकों को परेशानी हो। उन्होंने कहा कि लपके और अवैध हॉकरों पर लगाम लगाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। लोकल पुलिस इस दिशा में कदम उठा रही  है। मीटिंग में आईजी डीसी मिश्र, कमिश्नर चंद्रकांत, डीआईजी अजय मोहन शर्मा, एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह के अलावा पीएसी, रेलवे और एएसआई के अधिकारी भी मौजूद  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed