फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Surgeon's death IMA  letter to the Railway Minister to get an investigation done by a high level committee

सर्जन की मौत: रेल मंत्री को उच्च स्तरीय समिति से जांच कराने के लिए आईएमए ने लिखा पत्र, ये भी की मांग

Fri, 10 Nov 2023 10:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Nov 2023 10:18 AM IST
सार

ट्रेन हादसे में चिकित्सक की मौत की जांच के लिए आईएमए ने रेल मंत्री को पत्र लिखा है। मांग की गई है कि इस हादसे की उच्च स्तरीय समिति से जांच कराई जाए।  
 

विज्ञापन
Surgeon's death IMA  letter to the Railway Minister to get an investigation done by a high level committee
ट्रेन से कटकर प्रख्यात चिकित्सक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के राजा की मंडी स्टेशन पर हादसे में लेप्रोस्कोपिक सर्जन डाॅ. लाखन सिंह गालव की मौत के बाद आईएमए ने हादसे की जांच कराने और कर्व (घुमाव) की खामी को दूर करने की मांग के लिए रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिखा है। चिकित्सकों ने इसके लिए उच्च स्तरीय समिति गठित करने की भी मांग की है।
विज्ञापन


आईएमए के सचिव डॉक्टर पंकज नगायच ने बताया कि पांच नवंबर को राजा की मंडी स्टेशन पर डॉक्टर लाखन सिंह गालव की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। वे अपनी बेटी डॉ. अमिता को महाकौशल एक्सप्रेस में बिठाने आए थे। ट्रेन से उतरते समय प्लेटफाॅर्म के घुमाव पर ट्रेन से कट गए थे। दरअसल, राजा की मंडी स्टेशन घुमावदार है, इससे कई जगह पर प्लेटफाॅर्म और ट्रैक के बीच दूरी अधिक है।
विज्ञापन


दुर्घटना ज्यादा होने वाले स्थानों पर संकेतक लगाए जाएं। राजा की मंडी स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव का समय बढ़ाया जाए। ट्रेन के आने पर कर्व के बारे में घोषणा भी की जानी चाहिए। इन मांगों के लिए राजा की मंडी स्टेशन मास्टर से भी मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed