फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   supporters ask aridaman for leave party

समर्थकों ने कहा-सपा छोड़ें ‘राजा’

Sun, 01 Nov 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Sun, 01 Nov 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
supporters ask aridaman for leave party
अरिदमन सिंह से मंत्री पद छीने जाने से उनके समर्थकों में जबरदस्त आक्रोश है। शनिवार को बाह विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों समर्थक उनके निवास भदावर हाउस पहुंचे और अरिदमन सिंह के समर्थन व सपा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उनकी मांग थी कि ‘राजा’ सपा और विधानसभा से इस्तीफा दे दें । अरिदमन सिंह की पत्नी पक्षालिका सिंह और बेटे त्रिपुरदमन सिंह ने समर्थकों को शांत कराया।
विज्ञापन

अरिदमन सिंह को गुरुवार को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया था। इसका सीधा असर जिला पंचायत के चौथे चरण के मतदान पर पड़ा। बाह में मतदान प्रक्रिया थम गई और महज 54 फीसदी वोट पड़े। इसी विधानसभा क्षेत्र से अरिदमन सिंह 99 हजार वोटों से जीते थे और लोकसभा चुनाव में पक्षालिका सिंह 58 हजार वोट मिले थे। समर्थक शुक्रवार को भी भदावर हाउस पहुंचे थे लेकिन तब पक्षालिका और अरिदमन के न होने के कारण लौट गए।
विज्ञापन

शनिवार को जैसे ही उन्हें पता लगा कि ‘रानी’ आगरा लौट आई हैं वे भदावर हाउस पहुंच गए। समर्थकों का कहना था कि अरिदमन सिंह से परिवहन मंत्रालय छीना गया तब वे खून का घूंट पीकर रह गए थे लेकिन अब यह अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि अरिदमन सिंह सपा से और विधानसभा की सदस्यता से तत्काल इस्तीफा दें। उप चुनाव में क्षेत्र की जनता सपा को सबक सिखा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोगों ने कहा कि 2017 में जनता सपा को करारा जवाब देगी। पक्षालिका सिंह ने बताया कि खेरागढ़, पिनाहट, फतेहाबाद से भी आ रहे समर्थकों को रोका गया। अरिदमन सिंह आगरा आएंगे तब बैठक होगी और उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। हालांकि समर्थकों ने इसे क्षत्रियों का अपमान बताते हुए स्वाभिमान रैली निकालने की मंशा भी जताई। वे यह रैली आगरा ही नहीं आसपास के जिलों में भी निकालने के पक्ष में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed