{"_id":"66e141f4578176ae41032f12","slug":"supply-department-team-has-seized-300-kg-of-government-rice-which-was-being-black-marketed-in-agra-2024-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: माफिया ने गरीबों का निवाला भी न बख्शा, टीम ने मारा छापा... मिला इतना माल कि फटी रह गईं आखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: माफिया ने गरीबों का निवाला भी न बख्शा, टीम ने मारा छापा... मिला इतना माल कि फटी रह गईं आखें
Wed, 11 Sep 2024 12:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 11 Sep 2024 12:48 PM IST
सार
आपूर्ति विभाग की टीम ने 300 किलो सरकारी चावल जब्त किए हैं। यह हरियाणा में कालाबाजारी करते थे। चावल से भरे 62 सरकारी बोरे भी मिले हैं। कंटेनर और मैक्स में लादकर हरियाणा भेजने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
आपूर्ति विभाग की टीम ने 300 किलो सरकारी चावल किया जब्त
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में आपूर्ति विभाग ने किरावली के रायभा गांव के नगला बुद्धा में सरकारी चावल से भरे 599 प्लास्टिक के कट्टे बरामद किए हैं। इनका वजन 300 किलो से अधिक है। गोदाम में चावल से भरे 62 बोरे बरामद किए हैं। मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
डीएसओ संजीव सिंह ने बताया कि सूचना पर छापा मारा तो नगला बुद्धा में एक गोदाम के बाहर हरियाणा नंबर का कंटेनर खड़ा था, जिसमें चावल से भरे प्लास्टिक के 100 कट्टे लदे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो एक मैक्स गाड़ी खड़ी थी। इसमें 60 कट्टे लदे हुए थे। गोदाम का निरीक्षण किया तो कमरे में राशन सप्लाई के चावल से भरे 62 बोरे रखे हुए थे। इसी में चावल से भरे प्लास्टिक के 377 कट्टे और रखे हुए थे।
विज्ञापन
इन सभी का औसत 50 किलो वजन है। राशन के चावल की कालाबाजारी खेरागढ़ निवासी सुमित अग्रवाल और रायभा निवासी मनीष अग्रवाल करते हैं। ये अंतरराज्यीय राशन माफिया हैं, जो आपस में साले-जीजा हैं। तीन महीने पहले सुमित अग्रवाल के खेरागढ़ स्थित गोदाम पर छापा मारकर सरकारी चावल जब्त कर चुके हैं। इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। चावल जब्त कर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा रहे हैं।