फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sunshine came out in the afternoon, cool winds continued to blow

Agra News: दोपहर बाद निकली धूप, चलती रही ठंडी हवाएं

Sun, 05 Jan 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 05 Jan 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sunshine came out in the afternoon, cool winds continued to blow
कासगंज। सुबह के समय ही ठंडी हवाएं शुरू हो गईं। बादल छाए रहने से लोगों को दिक्कतें भी हुईं। दोपहर बाद हल्की धूप तो निकली लेकिन उसकी तपिश में तेजी नहीं होने के कारण ठंडी हवाओं के झोंके शरीर में चुभन का अहसास कराते रहे। सुबह के समय न्यूनतम पारा सात डिग्री रिकाॅर्ड हुआ। जबकि अधिकतम पारा 17 डिग्री तक ही पहुंचा। लोग सर्दी से बचाव के लिए तरह-तरह के जतन करते नजर आए।
विज्ञापन

जिले में रविवार को कोहरा तो नजर नहीं आया, लेकिन बादलों का डेरा बना रहा। सुबह से ही ठंडी हवाएं चलने लगीं। दोपहर 12 बजे के बाद बादलों के छंटने पर दो दिन के बाद सूरज के दर्शन हुएए लेकिन धूप की तेजी काफी हल्की रही। धूप निकलने पर लोग पार्कों, छतों पर बैठ गए। अधिकतम पारा 17 डिग्री तक पहुंंचा। शाम चार बजे के बाद सूरज के बादलों के पीछे छिप जाने से पारे में फिर से गिरावट आने लगी। लोग ठंड से ठिठुरते रहे। ठंड से राहत पाने के लिए लोगों ने अलाव जला लिए। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को भी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। न्यूनतम पारा आठ डिग्री तथा अधिकतम पारा 18 डिग्री तक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed