फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Summer camps in colleges from May 21, nine nodal officers appointed

Agra News: कॉलेजों में 21 मई से समर कैंप, नौ नोडल अधिकारी नियुक्त

Sun, 18 May 2025 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 18 May 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Summer camps in colleges from May 21, nine nodal officers appointed
मैनपुरी। जिले के राजकीय, सहायता प्राप्त और निजी कॉलेजों में आगामी 21 मई से 10 जून तक समर कैंप आयोजित किए जाएंगे। इस शिविर में छात्र-छात्राओं को सामाजिक, नैतिक और धार्मिक मूल्यों के साथ-साथ सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। शासन के निर्देशानुसार, समर कैंप के सफल संचालन हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रत्येक ब्लॉक में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। मैनपुरी विकास खंड के लिए राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी के प्रधानाचार्य अनिल कुमार, जागीर के लिए रघुवीर सिंह राजकीय इंटर कॉलेज नगला हार के प्रधानाचार्य नीरज बाबू दुबे, किशनी के लिए राजकीय हाईस्कूल परोंखा के प्रधानाचार्य विवेक कुमार और बरनाहल के लिए राजकीय हाईस्कूल नगला भारा के प्रधानाचार्य प्रदीप यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में, बेवर विकास खंड की जिम्मेदारी राजकीय हाईस्कूल अमहेरा के प्रधानाचार्य बृजेश शाक्य, घिरोर की पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय माध्यमिक कॉलेज शाहजहांपुर के विक्रम सिंह, कुरावली की राजकीय हाईस्कूल कुरावली के प्रधानाचार्य संतोष शाक्य, सुल्तानगंज की राजकीय हाईस्कूल लहरा के शिवपाल सिंह तथा करहल विकास खंड के स्कूलों के समर कैंप की निगरानी का दायित्व पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय माध्यमिक कॉलेज सहन के प्रधानाचार्य अवनीश कुमार को सौंपा गया है। कॉलेजों से समर कैंप के आयोजन के लिए सहमति भी मांगी गई है। इन नोडल अधिकारियों के मार्गदर्शन में समर कैंप को प्रभावी ढंग से आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed