फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sultangunj flyover cracked within a week

सुल्तानगंज फ्लाईओवर में एक सप्ताह में ही आईं दरारें

Mon, 05 Jun 2017 01:26 AM IST
अमर उजाला, अागरा
अमर उजाला, अागरा Updated Mon, 05 Jun 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
sultangunj flyover cracked within a week
अाेवरब्र‌िज - फोटो : अमर उजाला, अागरा
सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की बड़ी लापरवाही सामने आई है। फ्लाईओवर के लोकार्पण को अभी पांच दिन बीते हैं मगर इसकी श्री टाकीज से सुल्तानगंज चौराहे की ओर जाने वाली साइड वॉल के पत्थर दरकने लगे हैं। कई पत्थरों में गहरी दरारें पड़ चुकी हैं। निर्माणदायी एजेंसी एलएंडटी के अफसरों ने लीपापोती करने के लिए साइड वॉल की दरारों में फेवीकॉल भरा तो वहीं कई जगह सीमेंट से पत्थरों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर सुल्तानगंज पुलिया चौराहे पर बनाए गए फ्लाईओवर का लोकार्पण 20 मई को सांसद डा. रामशंकर कठेरिया ने किया था। इसकी वाटर वर्क्स से सिकंदरा की ओर जाने वाली दूसरी लेन को निर्माणदायी एजेंसी ने 30 मई को यातायात के लिए खोल दिया था। ‘अमर उजाला’ ने फ्लाईओवर के लोकार्पण पर आधे अधूरे पुल पर यातायात शुरू करने संबंधी खबर प्रकाशित की थी। एनएचएआई ने वाहवाही लूटने के लिए मानकों को ताक पर रखकर कराए गए निर्मादायी एजेंसी के कार्यों को भी हरी झंडी दे दी। यही कारण है कि भारी वाहनों का दबाव पड़ते ही फ्लाईओवर की गांधी नगर से लेकर सुल्तानगंज चौराहे तक की साइड वॉल (किनारे लगाई गई चौकोर पत्थरों की दीवार) अभी से जवाब देने लगी है। इसके कई पत्थर चटक कर गिरने लगे हैं। पत्थरों में चटकन देखकर निर्माणदायी एजेंसी एलएंडटी के अधिकारियों ने रविवार की दोपहर को ही साइड वॉल की दरारों को फेवीकॉल जैसे सफेद मसाले से भरना शुरू कर दिया। कई जगह इन चौकोर पत्थरों में इतना गैप आ गया है कि इन्हें मसाले से रिपेयर करना संभव नहीं है। ऐसे में एजेंसी के कर्मचारियों ने इन गैप को सीमेंट से भरने की कोशिश की है। इस संबंध में जब एलएंडटी के अफसरों से पूछा तो उन्होंने इसे मामूली मरम्मत कार्य बताया।
विज्ञापन


साइड वॉल में चटकन पड़ने की जानकारी उन्हें नहीं मिल सकी है। अगर इस तरह की बात सामने आई तो मुआयना करके कोई निर्णय लेंगे।  मोहम्मद शफी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed