फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   suicide

पचोखरा में युवक ने खेत पर पेड़ से लटक कर की आत्महत्या

Sun, 22 Nov 2020 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
suicide
मृतक प्रताप सिंह का फाइल फोटो - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। गांव गढ़ी उसरा में रविवार सुबह एक युवक का शव आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला। परिजनों के मुताबिक वह आगरा के एक गांव से टीका-लग्न समारोह में भाग लेकर घर लौटा था। उससे परिजनों ने शराब पीकर आने के बारे पूछा तोे वह बाहर सोने की कहकर चला गया और सुबह आत्महत्या की सूचना मिली।
विज्ञापन

थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव गढ़ी उसरा निवासी 24 वर्षीय प्रताप सिंह पुत्र पूरन सिंह शनिवार को आगरा के थाना बरहन क्षेत्र के नगला ताज में लग्न-टीका समारोह में गया था। परिजनों के मुताबिक वह लौटकर आया तो वह शराब पिये हुए था। घरवालों ने बस इतना पूछा कि शराब क्यों पी। इसके बाद वह घर के बाहर सोने की कहकर चला गया था।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब छह बजे गांव के लोगों ने आम के पेड़ पर शव लटका देखा। पास जाकर देखा तो शव प्रताप सिंह था। सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते पहुंचे।
थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि परिजनों के मुताबिक वह घर से बाहर सोने की कहकर निकला था। आम के पेड़ पर रस्सी से लटकर कर आत्महत्या कर ली। शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed