{"_id":"5e6e6f6c8ebc3ea4a00f086a","slug":"suicide-mainpuri-news-agr4339920139","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोगांव में फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोगांव में फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
भोगांव के गांव बरा सूरजपुर में विवाहिता की मौत की सूचना पर पहुंचे सीओ जांच करते हुए।
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव(मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव बरा सूरजपुर निवासी एक विवाहिता का शव रविवार की शाम घर के कमरे में फंदे पर लटकता मिला। ससुराल पक्ष के लोग खुदकुशी बता रहे हैं। पुलिस की ओर से मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।
थाना क्षेत्र के गांव बरासूरजपुर निवासी आरिफ दिल्ली में रह कर प्राइवेट नौकरी करता है। होली पर वह गांव आया था। पत्नी जीतुन निशां (24) ने उसे अपने साथ ले चलने की बात कही। पति ने उसे कुछ समय बाद ले जाने की बात कही।
इसी पर उनके बीच झगड़ा होने लगा। रविवार की शाम करीब तीन बजे जीतुन निशां का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर थाना पुलिस भी आ गई।
विज्ञापन
ससुरालीजनों की ओर से गृहक्लेश के चलते खुदकुशी की जानकारी दी। उधर, पुलिस ने मायके पक्ष के लोगों को सूचना देने के साथ ही शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ससुरालीजनों की ओर से खुदकुशी करने की जानकारी दी गई है। मायके पक्ष के लोगों का इंतजार किया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-पहुप सिंह, प्रभारी निरीक्षक