{"_id":"65cde2025344c7a3bc0fa488","slug":"suicide-attempt-in-police-station-who-is-responsible-for-young-man-death-inspector-also-nominated-2024-02-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"थाने में आत्महत्या का प्रयास: युवक की उपचार के दौरान गई जान, इस मौत का जिम्मेदार कौन? इंस्पेक्टर भी नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में आत्महत्या का प्रयास: युवक की उपचार के दौरान गई जान, इस मौत का जिम्मेदार कौन? इंस्पेक्टर भी नामजद
Thu, 15 Feb 2024 03:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 15 Feb 2024 03:35 PM IST
सार
पुलिस हिरासत में जिस युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया, उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद कासगंज जिले के अमांपुर में जमकर बवाल हुआ। इस मामले में मृतक के पिता द्वारा इंस्पेक्टर सहित पांच पुलिसकर्मियों के नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में फंदे से झूला युवक: प्रताड़ना से था प्रताड़ित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज की अमांपुर कोतवाली पुलिस की अभिरक्षा में आत्महत्या की कोशिश करने वाले युवक गौरव की उपचार के दौरान मौत हो जाने के बाद पुलिस ने हत्या की धारा में मामला परिवर्तित कर दिया है। पहले परिजनों ने अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन अब एक और तहरीर परिजनों ने कोतवाली पुलिस को दी है। जिसमें कोतवाली के तत्कालीन इंस्पेटर सहित पांच पुलिसकर्मियों के नामों का खुलासा किया है। इसके अलावा किशोरी के पिता को भी पुलिसकर्मियों के साथ नामजद कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी के नामों को तहरीर में शामिल कर लिया है। मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच कर रही है।
विज्ञापन
युवक के पिता रघुराज ने 9 फरवरी को दी तहरीर में किशोरी के पिता व एक रिश्तेदार के अलावा अज्ञात पुलिसकर्मियों पर प्रताड़ना देकर युवक को गंभीर करने के आरोप लगाए थे। बुधवार की दोपहर को युवक की मौत होने के बाद पिता रघुराज सिंह ने आरोपियों के खिलाफ दूसरी तहरीर दी। जिसमें तत्कालीन इंस्पेक्टर यतींद्र प्रताप, उपनिरीक्षक गया प्रसाद, थाने के मुंशी सोनवीर सोलंकी एवं दो सिपाही संजीव बालियान और शिवम दुबे के अलावा किशोरी के पिता वीरपाल को नामजद कराया है। हांलाकि पहली तहरीर में भी किशोरी के पिता व एक रिश्तेदार के नाम का खुलासा किया गया। पुलिस ने मामला परिवर्तित करते हुए विवेचना में पुलिसकर्मियों के नाम जोड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्पेक्टर और उपनिरीक्षक को पहले ही एसपी कर चुकी हैं निलंबित
एसपी अर्पणा रजत कौशिक युवक गौरव के मामले को लेकर पहले ही 9 फरवरी को अमांपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर रहे यतींद्र प्रताप एवं उपनिरीक्षक गयाप्रसाद को निलंबित कर चुकी हैं। इस मामले की जांच पड़ताल क्राइम ब्रांच के द्वारा की जा रही है।
एसपी अर्पणा रजत कौशिक युवक गौरव के मामले को लेकर पहले ही 9 फरवरी को अमांपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर रहे यतींद्र प्रताप एवं उपनिरीक्षक गयाप्रसाद को निलंबित कर चुकी हैं। इस मामले की जांच पड़ताल क्राइम ब्रांच के द्वारा की जा रही है।
दूसरी तहरीर में खोले गए पुलिसकर्मियों के नाम
एसपी अर्पणा रजत कौशिक ने बताया कि युवक के पिता की तहरीर पर पहले ही मामला दर्ज कर लिया था। जिसमें अज्ञात पुलिसकर्मी दिखाए गए थे, लेकिन अब दूसरी तहरीर में पुलिसकर्मियों के नाम खोले गए हैं। जिसके आधार पर पुलिसकर्मियों की नामजदगी की है।
एसपी अर्पणा रजत कौशिक ने बताया कि युवक के पिता की तहरीर पर पहले ही मामला दर्ज कर लिया था। जिसमें अज्ञात पुलिसकर्मी दिखाए गए थे, लेकिन अब दूसरी तहरीर में पुलिसकर्मियों के नाम खोले गए हैं। जिसके आधार पर पुलिसकर्मियों की नामजदगी की है।