{"_id":"69065129fc01dd4df405c225","slug":"sugarcane-crop-ready-farmers-encouraged-by-rising-prices-kasganj-news-c-25-1-agr1065-906434-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गन्ना की फसल तैयार, मूल्य बढ़ने से उत्साहित हुए किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गन्ना की फसल तैयार, मूल्य बढ़ने से उत्साहित हुए किसान
विज्ञापन
फोटो संख्या 3- कासगंज फोटो किसान हरिओम। स्रोत: स्ंवाद
गन्ना की फसल तैयार, मूल्य बढ़ने से उत्साहित हुए किसान
- जिले में 6200 हेक्टेयर में होती है गन्ना की खेती, 15 नवंबर से शुरू हो सकता है पेराई सत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। जिले में गंगा की तराई के इलाके में गन्ना की फसल खेतों में तैयार हो चुकी है। किसानों को चीनी मिल शुरू होने का इंतजार है। चीनी मिल में भी नए सत्र में के लिए रखरखाव का काम किया जा रहा है। मिल प्रबंधन के अनुसार 15 नवंबर को पेराई सत्र शुरू हो सकता है। वहीं सरकार ने गन्ना मूल्य में वृद्धि की है। इससे गन्ना किसान उत्साहित हैं।
जिले के सदर तहसील क्षेत्र, सहावर एवं पटियाली तहसील क्षेत्र के गंगा के तराई के इलाकों में गन्ना की खेती की जाती है। साढ़े पांच हजार से अधिक किसान गन्ना की खेती करते हैं। वर्तमान समय में करीब 6200 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ना की फसल तैयार हो चुकी है। प्रदेश सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की घोषणा की है। अब अगेती गन्ना प्रजाति का मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल व सामान्य प्रजाति का मूल्य 390 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। इस मूल्य वृद्धि का लाभ जिले के साढ़े पांच हजार से अधिक किसानों को मिलेगा। मूल्य वृद्धि से किसान उत्साहित हैं और इस कदम की सराहना कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि सरकार ने गन्ना मूल्य में वृद्धि की है यह अच्छा निर्णय है। किसानों को तत्काल भुगतानमिलना चाहिए, जिससे किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान फसा न रहे।
बोले किसान-
- खेतों में गन्ना की फसल तैयार हो चुकी है। चीनी मिल शुरू होने का इंतजार है। सरकार ने 30 रुपये प्रति क्विंटल की मूल्य वृद्धि की है। इसका लाभ मिलेगा। सरकार का निर्णय अच्छा है- शंकर पाल, किसान
विज्ञापन
- सरकार का गन्ना मूल्य वृद्धि का फैसला किसानों को लाभ पहुंचाने वाला है। किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान समय से हो। सरकार को इस दिशा में कदम उठाने चाहिए- हरिओम, किसान
वर्जन-
- जिले में गन्ना की फसल तैयार हो चुकी है। चीनी मिल प्रबंधन को पेराई सत्र शुरू करने के निर्देश दिए हैं। 15 नवंबर को पेराई सत्र शुरू होने की जानकारी मिल प्रशासन ने दी है। सरकार के द्वारा की गई गन्ना मूल्य में वृद्धि का लाभ किसानों काे मिलेगा- ओमप्रकाश सिंह, जिला गन्ना अधिकारी