फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sugarcane cooperative society elections postponed

Agra News: गन्ना सहकारी समिति के चुनाव स्थगित

Mon, 30 Sep 2024 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 30 Sep 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane cooperative society elections postponed
कासगंज। जिले में गन्ना सहकारी समिति के चुनाव आयोग ने स्थगित कर दिए हैं। चुनाव के पहले चरण में डेलीगेटस के 203 नामांकन जमा हो चुके है। जिनकी जांच सोमवार को होनी थी। 2015 में अंतिम बार चुनाव हुए थे।किसान राजनीति की धुरी माने जाने वाली गन्ना विकास समितियों के 2015 में चुनाव हुए थे। वर्ष 2023 में चुनाव के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया गया। चुनाव की प्रक्रिया 20 जून 2023 से शुरू होनी थी। बाद में इसे बढ़ाकर 14 जुलाई से कर दिया गया, लेकिन इस तिथि को भी टाल दिया। इस बार कार्यक्रम घोषित होने के बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी गई, लेकिन इस प्रक्रिया में गड़बड़ी सामने आ गई। चुनाव के लिए नामांकन की तिथि 26 सितंबर निर्धारित थी, लेकिन जिले से जारी किए गए कार्यक्रम में 27 सितंबर की तिथि जारी हो गई। इस तिथि पर डेलीगेट्स के लिए जिले में 342 गन्ना क्षेत्र में नौ वार्डों के लिए निर्धारित 432 डेलीगेट्स के लिए 203 नामांकन हो गए। प्रदेश के अन्य जिलों से अलग कार्यक्रम निर्धारित होने पर सपा जिला अध्यक्ष विक्रम यादव ने अपनी आपत्ति जताते हुए डीएम को शिकायत सौंपी। मामला आयोग के संज्ञान में आया। इसके बाद निर्वाचन आयुक्त राजमणि पांडे ने चुनाव प्रक्रिया को स्थगित कर दिया। एआर को-आपरेटिव बीके मिश्रा ने बताया कि लिपिकीय त्रुटि से गलत कार्यक्रम जारी हो गया। इसके बाद आयोग से चुनाव स्थगित कर दिए गए है। अब नई तिथि निर्धारित होने पर चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed