फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   suffering from muscle pain and fever More than three thousand patients reached SN Medical College Agra

सेहत की बात: मांसपेशियों में दर्द... हफ्तेभर में उतर रहा बुखार; मेडिकल कॉलेज पहुंचे तीन हजार से अधिक मरीज

Mon, 23 Sep 2024 08:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Sep 2024 08:28 PM IST
सार

ताजनगरी में मांसपेशियों में दर्द से मरीज परेशान हैं। बुखार हफ्तेभर में उतर रहा है। तीन हजार से अधिक मरीज मेडिकल कॉलेज पहुंचे। 

विज्ञापन
suffering from muscle pain and fever More than three thousand patients reached SN Medical College Agra
एसएन मेडिकल कॉलेज में पर्चा बनवाने के लिए लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज में सोमवार को ओपीडी में 3,382 मरीज आए। सबसे ज्यादा वायरल बुखार के मरीज आ रहे हैं। जोड़-मांसपेशियों में दर्द अधिक हो रहा है, 5-7 दिन में बुखार उतर रहा है। प्लेटलेट्स भी प्रभावित हो रही हैं। राहत की बात है कि हालत गंभीर नहीं हो रही और मरीज सामान्य इलाज से ठीक हो रहे हैं।

विज्ञापन


मेडिसिन विभाग के डॉ. अजित चाहर ने बताया कि विभाग की ओपीडी में 679 मरीज आए। इस बार बुखार कई तरह का देखने मिल रहा है। तेज बुखार, खांसी-खराश और सर्दी भी लग रही है। कई ऐसे मरीज हैं, जिनको बुखार कम है लेकिन मासंपेशियों और शरीर में दर्द हो रहा है। जोड़, हाथ-पैर, कमर,गर्दन और सिर-आंखों में दर्द बता रहे हैं। कई की प्लेटलेट्स भी कम मिलीं, लेकिन दवा से ये 5-7 दिन में ठीक हो रहे हैं। प्लेटलेट्स भी बढ़ रही हैं, भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ रही।

विज्ञापन

बाल रोग विभाग के डॉ. शिवप्रताप सिंह ने बताया कि बाल रोग विभाग की ओपीडी में 195 मरीज आए। इनमें बुखार, खांसी, खराश, पेट में दर्द की परेशानी मिली। कुछ मरीजों में सांस लेने में दिक्कत भी दिखी। दवा देने के साथ, साफ-सफाई के लिए परिजन को जागरूक भी कर रहे हैं।

पर्चे-दवा के लिए मारामारी, घंटेभर अधिक देखे मरीज

एसएन में पर्चे और दवा के लिए मारामारी रही। पर्चा, डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने में एक से डेढ़ घंटा लगा। सबसे ज्यादा मेडिसिन विभाग में 679 और त्वचा रोग विभाग में 427 मरीज आए। इसके चलते मेडिसिन और त्वचा रोग विभाग में एक घंटा अतिरिक्त 3 बजे तक मरीज देखे गए। 

विज्ञापन

त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि खुजली, कीट-पतंगे काटने से एलर्जी, फुंसियां, फंगल इन्फेक्शन, बाल झड़ने के सबसे ज्यादा मरीज आए। इनको दवा देने के साथ साफ-सफाई बरतने के लिए भी जागरूक किया। 

ये करें

  • खाने-पीने से पहले हाथों को अच्छी तरह से साफ करें। सामान्य पानी पीएं।
  • बच्चों को बड़ी बोतल में पानी भरकर दें, स्कूल में टंकी से पानी नहीं पीने दें।
  • कमजोरी, थकान और बुखार का आभास होने पर पैरासिटामॉल लें।
  • खुले में बिकने वाली खाद्य सामग्री खाने-पीने से बचें। घर का बना भोजन लें।
  • एसी है तो कमरे का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से कम न रखें।
  • मच्छर नहीं पनपने दें, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनकर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed