{"_id":"5eeb422f8ebc3e433471ef48","slug":"sucide-mainpuri-news-agr446620380","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी से जूझ रहे मजदूर ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक तंगी से जूझ रहे मजदूर ने दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घिरोर (मैनपुरी)। मोहल्ला फर्रास निवासी एक मजदूर ने आर्थिक तंगी के चलते परेशान होकर जान दे दी। मृतक शराब पीने का आदी था।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला फर्रास निवासी 35 वर्षीय सुभाष पुत्र राजाराम शराब पीने का आदी था। वह मेहनत मजदूरी कर पत्नी, चार बच्चों, छोटे दिव्यांग भाई का भरण पोषण कर रहा था लेकिन लॉकडाउन में काम न मिलने के चलते अब वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। बुधवार की रात खाना खाने के बाद सुभाष मोबाइल पर बात करते हुए घर से बाहर निकल गया था। रात करीब 12 बजे जब पत्नी रानी ने नीचे आकर देखा तो सुभाष का शव फंदे पर लटका हुआ था। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक पहलवान सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पत्नी ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पति रुपयों को लेकर परेशान रहते थे। इसी वजह से परेशान होकर जान दे दी।
शराब के नशे में किसी बात से परेशान होकर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद म्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
पहलवान सिंह, थानाध्यक्ष