फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Such disrespect after death of married woman in-laws ran away Even my parents did not come to take dead body

UP: विवाहिता की मौत के बाद ऐसी बेकदरी...अस्पताल में है लाश, ससुराल वाले भागे; मायके के लोग भी नहीं आए

Fri, 20 Sep 2024 12:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 Sep 2024 12:14 PM IST
सार

विवाहिता की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिवार के लोग फरार हो गए। हैरानी की बात तो ये है कि विवाहिता की मायके वाले भी उसकी लाश को अस्पताल लेने नहीं पहुंचे। अब पुलिस उसके परिवार वालों की तलाश कर रही है। 

 

विज्ञापन
Such disrespect after death of married woman in-laws ran away Even my parents did not come to take dead body
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र में एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद महिला के परिजन फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम गृह भिजवाया। देर शाम तक मायके पक्ष के लोग भी नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मैनपुरी रोड स्थित डेरा बंजारन निवासी रिहान की 30 वर्षीय पत्नी नवीना की बृहस्पतिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिवारिजनों ने उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया। नवीना को मेडिकल कॉलेज के लिए ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


महिला की मौत के बाद परिवारीजन घबरा गए और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही शव को छोड़कर फरार हो गए। चिकित्सकों ने महिला के परिजन की तलाश कराई, लेकिन कोई नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर अलीगंज कोतवाली प्रभारी अमित कुमार मौके पर पहुंच गए। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम गृह भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस परिजन का इंतजार करती रही। लेकिन न तो ससुराल पक्ष और न ही मायके की ओर से लोग देर शाम तक वहां पहुंचे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मायके वालों को सूचना दे दी गई है। यदि वह कोई आरोप लगाकर तहरीर देते हैं तो उसे दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed