फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Such animal seen in CCTV on Kasganj Railway Station Road rumor of wolf spread people in panic

UP: कासगंज रेलवे स्टेशन रोड पर सीसीटीवी में दिखा ऐसा जानवर, उड़ी भेड़िये की अफवाह...दहशत में लोग

Sat, 14 Sep 2024 02:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Sep 2024 02:18 PM IST
सार

कासगंज में फैली भेड़िया आने की अफवाह से लोगों में दहशत है। हालांकि सीसीटीवी में जो जानवर कैद हुए है, वो कौन ही इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। 
 

विज्ञापन
Such animal seen in CCTV on Kasganj Railway Station Road rumor of wolf spread people in panic
सीसीटीवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के सोरों में भेड़िया की अफवाह से दहशत फैल गई। स्टेशन रोड पर गली में शुक्रवार को रात के समय सीसीटीवी में ये जानवर कैद हो गया। सीसीटीवी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन






तीर्थ नगरी के स्टेशन रोड निवासी रामगोविंद महेरे  के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भेड़िया जैसा दिखने वाला जानवर दिखाई दिया। सीसीटीवी में अचानक जानवर को देखकर परिजन दहशत में आ गए। इसके बाद बस्ती के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने सीसीटीवी में इस जानवर को देखा। 
विज्ञापन


सीसीटीवी की फुटेज वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले एक बकरी को भी जानवर उठाकर ले गया था।  वन विभाग के पास भी यह वीडियो पहुंची। वन क्षेत्राधिकारी विवेक ने बताया कि जो जानवर सीसीटीवी मे दिखाई दे रहा है, उसकी पूंछ लंबी दिखाई दे रही है। क्षेत्र में कौन सा जानवर है, इसकी जानकारी के लिए रात में निगरानी को टीम लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed