फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sub-Inspector's Wife Consumes Poison Under Suspicious Circumstances; Hospitalized

Agra News: दरोगा की पत्नी ने संदिग्ध हालात में खाया विषाक्त, अस्पताल में भर्ती

Mon, 30 Mar 2026 02:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Sub-Inspector's Wife Consumes Poison Under Suspicious Circumstances; Hospitalized
आगरा। थाना न्यू आगरा में तैनात दरोगा लोकेश भाटी की पत्नी मीनाक्षी की संदिग्ध हालत में विषाक्त पदार्थ के सेवन से हालत बिगड़ गई। परिजन ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला के पिता ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर जहर खिलाने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस के आला अधिकारी प्रकरण की लिखित शिकायत मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

फरीदाबाद के थाना छायंसा के वल्लभगढ़ क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी मीनाक्षी की शादी दो साल पहले बदायूं के रामपुर निवासी लोकेश भाटी से हुई थी। लोकेश थाना न्यू आगरा में तैनात हैं। दोनों लॉयर्स कालोनी में किराये के मकान में रह रहे हैं। मीनाक्षी के पिता संजय भाटी ने आरोप लगाया कि दामाद लोकेश भाटी को दहेज में स्कार्पियो कार दी थी, लेकिन वह फॉर्च्यूनर की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर तलाक देने की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन

अधिकारियों से शिकायत की बात कहने पर पुलिस में होने का रौब दिखाता था। रविवार को देवर घर आया था। उसने भी मीनाक्षी से अभद्रता की। देवर की शिकायत लोकेश से की तो मीनाक्षी को बुरी तरह पीटा और जबरन विषाक्त पदार्थ खिला दिया। मीनाक्षी की चीखपुकार सुनकर लोग इकट्ठा हाेने लगे तो आरोपी उसे निजी अस्पताल ले गया और भर्ती करा दिया। मीनाक्षी की हालत गंभीर बनी है। परिजन ने मामले की शिकायत थाना न्यू आगरा पुलिस से की है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि महिला की हालत खतरे से बाहर है। महिला के बयान दर्ज किए जाएंगे। अगर उनकी तरफ से तहरीर दी जाएगी तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा लोकेश ने बताया कि ड्यूटी से देरी से आने पर मामूली कहासुनी के बाद पत्नी ने कोई पदार्थ खा लिया था। जानकारी मिलते ही अस्पताल में भर्ती कराया। दहेज उत्पीड़न के आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed