{"_id":"6ade5db8f706e991a103501d","slug":"sub-inspectors-body-arrives-on-his-birthday-personnel-bid-a-final-farewell-agra-news-c-421-1-ag11012-20187-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जन्मदिन पर आया दरोगा का शव, जवानों को दी अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जन्मदिन पर आया दरोगा का शव, जवानों को दी अंतिम विदाई
विज्ञापन
मृतक उपनिरीक्षक अरुण चाहर का फ़ाइल फोटो
- फोटो : ramban news
कागारौल। नियति का क्रूर खेल कागारौल के गांव बसेरी चाहर में देखने को मिला। शरद पूर्णिमा पर जिस घर में लाडले उपनिरीक्षक अरुण चाहर के जन्मदिन पर जश्न की तैयारियां होनी थीं, उसी दिन उनका तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर घर पहुंचा। मुजफ्फरनगर में चौकी प्रभारी के रूप में तैनात युवा दरोगा की सड़क हादसे में मौत से जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं।
गांव बसेरी चाहर निवासी अरुण चाहर (26) मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित स्टेडियम चौकी पर प्रभारी थे। शनिवार देर रात उनकी कार में किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। रविवार दोपहर करीब 4 बजे पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। मृतक की मौसी अंजू देवी ने बताया कि रविवार को अरुण का जन्मदिन था, लेकिन उसी दिन उनकी अंतिम विदाई हुई। चार भाई-बहनों में सबसे छोटे अरुण वर्ष 2023 में पुलिस में भर्ती हुए थे। उनके पिता खेती करते हैं, जबकि बड़े भाई अजीत चाहर यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं।
अरुण का अंतिम संस्कार उनकी निजी जमीन पर गमगीन माहौल में किया गया। पुलिसकर्मियों ने सलामी देकर अंतिम विदाई दी। चचेरे भाई आशीष ने मुखाग्नि दी। फतेहपुर सीकरी विधायक चौधरी बाबूलाल, सुरेंद्र चौधरी, बृजेश चाहर, चेतन चाहर, प्रधान धीरेंद्र सिंह और थाना प्रभारी अंकुर राठी सहित अन्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मृतक उपनिरीक्षक अरुण चाहर का फ़ाइल फोटो- फोटो : ramban news
विज्ञापन