{"_id":"672893fd169fc6a9d90e75b2","slug":"sub-inspector-dies-of-heart-attack-in-etah-chest-pain-in-morning-died-while-being-taken-to-hospital-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: एटा में तैनात दरोगा की हार्ट अटैक से मौत, सुबह-सुबह सीने में उठा दर्द...अस्पताल ले जाते समय गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एटा में तैनात दरोगा की हार्ट अटैक से मौत, सुबह-सुबह सीने में उठा दर्द...अस्पताल ले जाते समय गई जान
Mon, 04 Nov 2024 02:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 04 Nov 2024 02:59 PM IST
सार
मिरहची थाने में तैनात उप निरीक्षक के सुबह-सुबह सीने में तेज दर्द उठा। साथी उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे थे। यहां उनकी हालत और भी बिगड़ गई। अलीगढ़ के लिए रेफर किया गया था।
विज्ञापन
उप निरीक्षक अमरीश चौधरी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के थाना मिरहची में तैनात दरोगा की मौत हो गई। सुबह-सुबह सीने में तेज दर्ज हुआ। साथी तत्काल ही उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां से दरोगा को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। रास्ते में उनकी सांसें थम गईं। दरोगा की मौत की खबर मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
मिरहची थाने में तैनात उप निरीक्षक अमरीश चौधरी 1991 के बैच में पुलिस में भर्ती हुए थे। सोमवार की सुबह सीने में दर्द हुआ। साथी उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां से उपचार के लिए उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उनकी सांसें थम गईं।
बताया गया है कि दिवाली से पहले ही अमरीश चौधरी का पदोन्नत्ति हुई थी और वे दरोगा बने थे। अमरीश चौधरी गांव लोहर्रा थाना लोधा जिला अलीगढ़ के रहने वाले थे। उनकी मौत की सूचना पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया।