{"_id":"661636f01da5afb7230e38eb","slug":"sub-inspector-died-due-to-heart-attack-while-walking-in-morning-in-etah-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हार्ट अटैक से दरोगा की मौत, सुबह थाना परिसर में टहलते समय हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हार्ट अटैक से दरोगा की मौत, सुबह थाना परिसर में टहलते समय हुई घटना
Wed, 10 Apr 2024 12:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 10 Apr 2024 12:21 PM IST
सार
हार्ट अटैक आने से दरोगा की मौत हो गई। सुबह थाना परिसर में टहलते समय घटना घटी। खबर सुनकर घरवाले रोने बिलखने लगे।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद परिजन व पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में बुधवार सुबह टहलते समय हार्ट अटैक आने से दरोगा की मौत की हो गई। खबर मिली तो घरवाले मौके पर पहुंचे। मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मी और अधिकारी पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि 55 वर्षीय एसआई सुरेंद्र शर्मा जिले के सकीट कोतवाली में तैनात थे। वह मूल रूप से बुलंदशहर जिले के अनूपशहर थाना क्षेत्र के रुपवास गांव के रहने वाले थे। सुबह वह थाना परिसर में टहल रहे थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। वह टहलते-टहलते गिर गए।
विज्ञापन
आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। साथियों ने उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने हृदयगति रुकने से मौत होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन