फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Students will know the functioning of the Parliament and understand the democratic system

Agra News: विद्यार्थी जानेंगे संसद की कार्य प्रणाली समझेंगे लोकतांत्रिक व्यवस्था

Wed, 04 Jan 2023 11:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Students will know the functioning of the Parliament and understand the democratic system
कासगंज। जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के चयनित विद्यार्थियों को संसद की कार्यप्रणाली को जानने का मौका मिलेगा। संसद के आगामी सत्र में विद्यार्थी दिल्ली पहुंचकर संसद भवन का भ्रमण करेंगे और लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझेंगे। क्षेत्रीय सासंद राजवीर सिंह एवं जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह विद्यार्थियों के साथ रहेंगे और उन्हें जानकारियां उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

समन्वयक जिला विज्ञान क्लब डॉ. जयंत कुमार गुप्ता ने बताया कि जनपद के माध्यमिक विद्यालयों में राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन एवं सीबीएसई बोर्ड के 200 मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन कर सूची में शामिल किया जा रहा है। विद्यार्थियों को दिल्ली संसद भवन भ्रमण के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने चार बसों की व्यवस्था की है। संसद के आगामी सत्र में विद्यार्थियों का यह भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है।
विज्ञापन

विद्यार्थी संसद भवन में सांसदों के बैठने की व्यवस्था, उनके पूछे जाने वाले प्रश्न सहित अन्य कार्यप्रणाली को समझेंगे। यह विद्यार्थियों के लिए एक अनूठा अनुभव होगा। क्षेत्रीय सासंद विद्यार्थियों को संसद की बारीकियों से रूबरू कराएंगे। जिससे बच्चे पुस्तकों के ज्ञान से अलग लोकतंत्र की व्यवस्था को भी जान सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed