{"_id":"696ab05b6ccd276a620cb564","slug":"students-presented-their-startup-ideas-agra-news-c-364-1-ag11007-123835-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: विद्यार्थियों ने अपने स्टार्टअप पर प्रस्तुत किए विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: विद्यार्थियों ने अपने स्टार्टअप पर प्रस्तुत किए विचार
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में विवेकानंद इनक्यूबेशन फाउंडेशन (वीआईएफ) एवं इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्टार्टअप डे मनाया। जिसमें विद्यार्थियों ने अपने स्टार्टअप पर विचार प्रस्तुत कर उसकी मूल बातें समझाईं।
कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रो. आशु रानी ने किया। ऑनलाइन माध्यम से राफ्ट एंड रिवर के निदेशक नृपेन भट्ट एवं नियति ने सहभागिता करते हुए स्टार्टअप संस्कृति, नवाचार एवं उद्यमिता पर अपने विचार साझा किए। विद्यार्थियों ने अपने स्टार्टअप आइडिया प्रस्तुत किए, जिनमें साइबर सिक्योरिटी, मेडिकल रिपोर्ट एनालिसिस और इनवर्टर तकनीक से जुड़े नवाचार पर प्रस्तुति दी।
विवेकानंद इनक्यूबेशन फाउंडेशन की ओर से स्टार्टअप विकास, सरकारी योजनाओं, पेटेंट, बौद्धिक संपदा संरक्षण एवं विश्वविद्यालय स्तर पर उपलब्ध सहयोग की जानकारी दी गई। वीआईएफ के निदेशक प्रो. संजय चौधरी ने बताया कि वर्ष 2016 से अब तक भारत में लगभग दो लाख स्टार्टअप स्थापित हुए हैं। लगभग 48 प्रतिशत स्टार्टअप का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं। धन्यवाद ज्ञापन योगेश तोमर ने किया। इस अवसर पर डॉ. राजेश लवानिया, अजय यादव, डॉ. शालिनी शर्मा, डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. सुनील कुमार भी उपस्थित रहे।