फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Students of council schools will give exam on mobile app

परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राएं देंगे मोबाइल एप पर परीक्षा

Fri, 09 Sep 2022 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Students of council schools will give exam on mobile app
फिरोजाबाद। जिले के 1827 बेसिक विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा एक से तीन तक के एक लाख से अधिक बच्चे इस बार मोबाइल एप पर अपनी तिमाही की परीक्षा देंगे। पहली बार आयोजित होने वाली इस परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। परीक्षा के दौरान वह कॉपी पेंसिल की जगह मोबाइल पर उंगुलियां फेर कर परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर देते दिखेंगे।
विज्ञापन

निपुण भारत मिशन अभियान के तहत शासन द्वारा लागू की नई परीक्षा योजना के तहत इस व्यवस्था को अमल में लाने के लिए तीन शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। मास्टर ट्रेनर बनकर आने वाले यह शिक्षक जिले के अन्य शिक्षकों को इस बारे में प्रशिक्षित कर एप के बारे में जानकारी देंगे। शिक्षक के मोबाइल पर अपलोड सरल एप पर ही प्रश्नपत्र होंगे, जिस पर छात्र को बुलाकर उसके द्वारा बहु विकल्पीय प्रश्नों के उत्तर पर टिक लगवाया जाएगा। इसी एप के माध्यम से मूल्यांकन भी होगा। इसके लिए निपुण भारत मिशन योजना के तहत परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा एक से तीन तक के बच्चों के लिए विशेषतौर पर सरल एप तैयार कर मोबाइल में अपलोड किया जाएगा। विद्यालयों में जहां पहले वर्ष में मात्र दो बार परीक्षा होती थी, वहीं उसे बढ़ाकर अब चार बार कर दिया गया है। यह परीक्षा तीन-तीन माह पर होगी। नई शिक्षा नीति के तहत प्रथम चरण की परीक्षा सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में होनी है। इसे लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। बेसिक स्कूलों में 1.82 लाख बच्चे हैं। इनमें से 75 हजार से अधिक बच्चे कक्षा एक से लेकर तीन तक के शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed