फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Students may be deprived of scholarship if the result is not received on time

समय से नहीं मिला परिणाम तो छात्रवृत्ति से वंचित हो सकते हैं छात्र

Mon, 11 Oct 2021 02:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Students may be deprived of scholarship if the result is not received on time
आगरा। विश्वविद्यालय के सेमेस्टर पाठ्यक्रमों के प्रोन्नत छात्रों का परिणाम समय से जारी नहीं किया गया तो वह छात्रवृत्ति से वंचित हो सकते हैं। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 अक्तूबर निर्धारित है। अभी तक छात्रों के पास एक ही सेमेस्टर का परिणाम है, जबकि छात्रवृत्ति के लिए आवेदन वर्ष के दोनों सेमेस्टर के परिणाम के आधार पर किया जाता है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी की वजह से दूसरे, चौथे और छठवें सेमेस्टर की परीक्षा नहीं कराई गई थी। परीक्षा समिति ने निर्णय लिया था कि पूर्व की परीक्षा के आधार पर छात्र-छात्राओं को अंक दिए जाएंगे। विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों और संबद्ध कॉलेजों में संचालित बीएससी कृषि व अन्य पाठ्यक्रमों के 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं का परिणाम तैयार होना है। एजेंसी ने अभी इस दिशा में काम भी शुरू नहीं किया है। वह विश्वविद्यालय के अधिकारियों की ओर से दिशा-निर्देश जारी होने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

वहीं, छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख नजदीक आने के साथ छात्र-छात्राएं परेशान हो रहे हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव का कहना है कि सोमवार तक एजेंसी को परिणाम तैयार करने के संबंध में दिशा-निर्देश दे दिए जाएंगे। छात्रवृत्ति आवेदन की आखिरी तारीख से पहले परिणाम जारी कर दिए जाएंगे, जिससे छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed