{"_id":"627ce5770cd06c16be712a98","slug":"students-clash-in-the-campus-of-dr-bhimrao-ambedkar-university-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय में छात्रों में मारपीट: छात्रनेताओं के धमकाने पर चीफ प्रॉक्टर और आईईटी निदेशक ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय में छात्रों में मारपीट: छात्रनेताओं के धमकाने पर चीफ प्रॉक्टर और आईईटी निदेशक ने दिया इस्तीफा
Thu, 12 May 2022 04:16 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 12 May 2022 04:16 PM IST
सार
विश्वविद्यालय में बुधवार को रैगिंग को लेकर छात्रों के बीच मारपीट हो गई। जब बीचबचाव करने के लिए चीफ प्रॉक्टर और आईईटी निदेशक पहुंचे तो छात्रनेताओं ने मर्यादा लांघते हुए उन्हें ही धमकी दे दी।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में एक छात्र के हाथ में दिखा झाड़ूू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर में बुधवार को छात्रों में जमकर मारपीट हुई। विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनोज श्रीवास्तव, आईईटी के निदेशक प्रो. वीके सारस्वत बचाव के लिए पहुंचे तो आरोप है कि छात्रनेताओं ने उन्हें धमकाया, उल्टे मुकदमा दर्ज कराने की बात की। इससे आहत चीफ प्रॉक्टर और आईईटी के निदेशक ने विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उधर, प्रभारी कुलपति ने मामले में मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
चीफ प्रॉक्टर के मुताबिक एमएससी कंप्यूटर साइंस के अंतिम वर्ष की छात्रा और बीई की छात्रा के साथ विवाद हुआ था। दोनों के साथ कुछ लड़के भी थे, उनमें भी कहासुनी हुई। कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रो. मनु प्रताप के पास शिकायत पहुंची, उन्होंने दोनों पक्षों को डांटा। अभिभावकों को बुला लिया। चेतावनी देकर घर भेज दिया।
विज्ञापन
दोपहर में आईईटी के निदेशक के कक्ष में चीफ प्रॉक्टर, प्रो. पीके सिंह, वित्त अधिकारी एके सिंह बैठे थे, इसी बीच दो-तीन छात्र दौड़ते हुए पहुंचे और बताया कि आईईटी के छात्रों को कुछ छात्र मार रहे हैं। सभी बाहर दौड़कर गए तो देखा कि आठ से दस छात्र आईईटी के छात्रों को डंडे से पीट रहे थे। उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो कुछ गेट की ओर तो कुछ सांसद रामशंकर कठेरिया के आवास की तरफ भाग गए। पुलिस को सूचना दी गई। बाद में एक छात्र को पकड़कर लाए भी। कुछ छात्रनेता मौजूद थे, वह धमकाने लगे।
विज्ञापन