{"_id":"64189d13bf1f19f05806563b","slug":"student-was-injured-by-hitting-him-on-the-head-with-a-sharp-weapon-mainpuri-news-c-25-1-96888-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: छात्र को सिर में धारदार हथियार मारकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: छात्र को सिर में धारदार हथियार मारकर किया घायल
Mon, 20 Mar 2023 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 20 Mar 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। करहल चौराहा के पास सोमवार सुबह छात्र का कुछ युवकों से विवाद हो गया। आरोपियों ने छात्र पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मेडिकल कराया है।
करहल चौराहे के पास रहने वाला सचिन यादव बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है। सुबह वह चौराहे के पास खड़ा था। तभी वहां मौजूद कुछ युवकों से किसी बात को लेकर बहस हो गई। आरोप है कि आरोपियों ने पीटते हुए सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया। सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों को आता देख हमलावर भाग गए। परिजन व साथियों ने सचिन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली में तहरीर दी गई है।