फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Student Protest Erupts at University: Missing Posters for Controller Gate Lock Broken

आगरा विश्वविद्यालय: समाजवादी छात्र सभा का हंगामा, परीक्षा नियंत्रक की कुर्सी पर चस्पा किया 'लापता' का पर्चा

Fri, 03 Apr 2026 09:54 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 03 Apr 2026 09:54 AM IST
सार

समाजवादी छात्र सभा  के छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक के न मिलने पर विश्वविद्यालय में जोरदार हंगामा किया। पोस्टर लगाने और गेट का ताला तोड़ने के बाद कुलपति को ज्ञापन सौंपा, जिनके आश्वासन पर छात्र शांत हुए।
 

विज्ञापन
Student Protest Erupts at University: Missing Posters for Controller Gate Lock Broken
विश्वविद्यालय में छात्रों का बवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

समाजवादी छात्र सभा ने विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक की अनुपस्थिति पर बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। लापता होने के पोस्टर चिपकाए और कुलपति को ज्ञापन देने के लिए कूच किया। विश्वविद्यालय प्रशासन के गेट बंद कर देने पर छात्रों ने ताला तोड़कर गेट खोला और नारेबाजी की। कुलपति ने बाहर आकर उनसे ज्ञापन लिया और समस्या निस्तारण का भरोसा दिलाया, तब शांत हुए।
विज्ञापन


समाजवादी छात्र सभा के जिला महासचिव तेजू यादव ने छात्रों का नेतृत्व किया। सभी पहले परीक्षा नियंत्रक से मिलने उनके कक्ष में पहुंचे। उनके कक्ष में न होने पर छात्रों का गुस्सा बढ़ गया। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक के लापता होने की सूचना वाले पोस्टर कुर्सियों पर चिपका दिए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए कुलपति को ज्ञापन देने पहुंचे थे।
विज्ञापन


छात्रों ने ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगें रखीं। कहा कि समर्थ पोर्टल के माध्यम से जो परीक्षाएं कराई गई हैं, उनके परिणाम जल्द घोषित किए जाएं। जो परिणाम घोषित हुए हैं उसकी पुन: जांच हो। कई छात्रों के परीक्षा में जो नंबर आए हैं वह गलत तरह से दिए गए हैं इसलिए दोबारा चेकिंग की जाए। परीक्षा आवेदन की तिथि बढ़ाई जाए। सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 अप्रैल से होनी हैं। तिथि बढ़ने से छात्रों को सहूलियत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र सभा के पदाधिकारियों ने समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में माधव यादव, मल्लिका, लक्ष्मी, आरती, वर्षा, निखिल, सूरज, ललित, लक्ष्य गुप्ता, सचिन माथुर आदि रहे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed