छात्र बना हैवान: स्कूल के शौचालय में साथी से कुकर्म, रो रहा था मासूम; सुनाई आपबीती तो दहल गए परिजन
छात्र ने बताया कि दोस्त ने स्कूल के शौचालय में उसके साथ गलत काम किया है। जिसके बाद परिवार ने थाने में इसकी शिकायत की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के एक विद्यालय में बृहस्पतिवार को एक छात्र के साथ उसके साथी ने कुकर्म किया। जानकारी होने के बाद परिजन बच्चे को अस्पताल ले गए। परिवार वालों ने आरोपी साथी के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है।
ये है मामला
एलाऊ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम वह गांव स्थित सरकारी स्कूल गए। वहां देखा कि उनका भतीजा और उसका साथी शौचालय में थे। उनका भतीजा रो रहा था, जब उससे जानकारी ली तो उसने बताया की साथी ने उसके साथ गलत काम किया है। उसकी हालत बेहद खराब थी।
ये भी पढ़ें - ऐ मोहब्बत! तेरे अंजाम पे रोना आया: प्रेमी को जहर देने के बाद बोली- इससे भी कुछ न हो तो फांसी लगा लेना; गुडबाय
अस्पताल में कराया भर्ती
भतीजे को उन्होंने शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। पता चला कि उसके साथ कुकर्म किया गया है। जानकारी होने पर सभी लोग बेहद घबरा गए। घटना के संबंध में थाना पुलिस को सूचना दी गई। तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। थानाध्यक्ष आदित्य खोखर का कहना है कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।