फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   student,medical,ukraine news,kiv

कीव में फंसा है मिशन चौराहे का छात्र अपने दो मित्रों के साथ

Thu, 24 Feb 2022 11:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
student,medical,ukraine news,kiv
कीव में फंसा है मिशन चौराहे का छात्र अपने दो मित्रों के साथ
विज्ञापन

- भारतीय समय के अनुसार, दोपहर 12:30 बजे थी वापस आने की फ्लाइट
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। बृहस्पतिवार को कासगंज निवासी मेडिकल छात्र को यूक्रेन के कीव एयरपोर्ट से भारत आना था। यहां बमबारी होने पर एयरपोर्ट खाली करा दिया गया। नगर निवासी छात्र के साथ उसके दो मित्र भी हैं। ये सभी अपने हॉस्टल से साढ़े तीन सौ किलोमीटर दूर फंसे हैं। इन्हें हॉस्टल जाने के लिए टैक्सी भी नहीं मिल रही है।

शहर के मिशन चौराहा निवासी कारोबारी राजकुमार माहेश्वरी का पुत्र शोभित माहेश्वरी यूक्रे न के विनीसिया में एमबीबीएस के छात्र हैं। पिता ने शोभित को वापस भारत बुलाने के लिए टिकट कराया था। भारतीय समय के अनुसार दोपहर 12:30 बजे आने के लिए उसकी फ्लाइट थी। इसे कीव एयरपोर्ट से पकड़ना था। कीव व आसपास के इलाके में बमबारी होने के कारण कीव का एयरपोर्ट खाली करा दिया गया है और फ्लाइट नहीं आ सकी। उनके साथ बंगलुरू का एक छात्र फरवीन व छात्रा आयशा भी हैं। इनकों एयरपोर्ट से बाहर निकाल दिया है। पिता राजकुमार व घरवालों ने भारत सरकार से छात्र छात्राओं को सुरक्षित भारत वापस लाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed