{"_id":"66a960c6fe054e81020a2014","slug":"student-faints-in-school-due-to-humidity-video-goes-viral-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-118766-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: उमस से स्कूल में बेहोश हुआ छात्र, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: उमस से स्कूल में बेहोश हुआ छात्र, वीडियो वायरल
Wed, 31 Jul 2024 03:23 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 31 Jul 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली क्षेत्र के एक विद्यालय में उमस भरी गर्मी से एक छात्र की हालत अचानक बिगड़ गई। छात्र स्कूल में बेहोश हो गया। इससे विद्यालय में अफरातफरी मच गई। छात्र के बेहोश होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इससे पहले भी परिषदीय विद्यालय में छात्र के बेहोश होने के मामले सामने चुके हैं।
उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला आशानंद में शिक्षारत कक्षा छह का छात्र शनि की उमस भरी गर्मी से हालत बिगड़ गई। छात्र को अचानक चक्कर आने लगे और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। साथी छात्रों ने इसकी सूचना तुरंत शिक्षकों को दी। इस दौरान छोड़ी देर के लिए विद्यालय में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। शिक्षक छात्र को खुले में ले गए। उसे पेड़ की छांव में लिटाया गया। साथ ही शिक्षक व छात्रों ने काफी देर तक उसे हवा की, साथ ही उसके चेहरे पर पानी डाला गया। लगभग आधे घंटे बाद छात्र को होश आया।
छात्र के बेहोश होने की सूचना उसके परिजन को दी गई। सूचना मिलने पर परिजन भी स्कूल पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में दिन में बिजली की आपूर्ति नहीं मिलती। इससे स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई के समय काफी दिक्कत होती है। इस समय स्कूल को समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक का चल रहा है। दोपहर के समय बच्चे गर्मी सहन नहीं कर पा रहे। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि इस समय काफी गर्मी पड़ रही है। उमस भी बहुत है। ग्रामीण क्षेत्रों में दिन में बिजली भी नहीं मिल पाती, जिससे बच्चों को दिक्कतें होती हैं। बच्चों का समय दोपहर 12 बजे तक किया जाना चाहिए, ताकि वह बीमार न पडे़ं।