फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   student eve teasing threat

Agra News: मुकदमा वापस लेने से मना करने पर छात्रा को दी धमकी

Sat, 24 Dec 2022 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
student eve teasing threat
भोगांव। एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ के मामले में आरोपियों ने मुकदमा वापस करने का दबाव बनाया। छात्रा के इंकार करने पर आरोपियों ने धमकी देते हुए अभद्रता की। मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक कक्षा 10 की छात्रा ने बताया कि कस्बा निवासी अनुपम शाक्य उर्फ पपनू आए दिन स्कूल आते जाते उसे छेड़ता है। इसकी रिपोर्ट उसने भोगांव थाना में दर्ज कराई। तभी से लगातार आरोपी मुकदमा वापस लिए जाने का दबाव बना रहा है। कई बार उसके साथ आरोपी ने हाथापाई भी की। 20 दिसंबर को आरोपी ने उसे पकड़ लिया और फिर छेड़छाड़ की कोशिश की। वह हाथ छुड़ाकर अपने घर चली गई। इसके बाद आरोपी ने उसके भाई की पिटाई कर दी। पीड़िता का कहना है कि वह आए दिन आरोपी की हरकत से तंग आ चुकी है। आरोपी अनुपम, उसके भाई अमित, उचित और मां आए दिन गालीगलौज करते रहते हैं। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक बीएस भाटी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी घर में ताला लगाकर फरार हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed