फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   student attacked 10th student in college with knife in Agra

Agra News: कॉलेज में 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, गंभीर रूप से घायल, रंगबाजी में हुई वारदात

Sat, 06 Aug 2022 10:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Aug 2022 10:32 PM IST
सार

कॉलेज में 10वीं के छात्र पर हमला पूर्व छात्र ने किया। उसने चाकू से ताबड़तोड़ कई प्रहार किए, जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आगरा रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
student attacked 10th student in college with knife in Agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के कस्बा बरहन स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में शनिवार सुबह रंगबाजी में एक छात्र पर चाकू से हमला किया गया। गले में चाकू से वार से छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बीचबचाव करने में दो अन्य छात्र भी घायल हो गए। हमले का आरोप कॉलेज के ही एक पूर्व छात्र पर है।

विज्ञापन

 
गढ़ी भंडार निवासी अनुराग चौहान राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र है। उसने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह कॉलेज की साइकिल पार्किंग के पास पूर्व छात्र ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। बीचबचाव करने पर देव कुमार व अभय प्रताप को भी घायल कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को कबड्डी खेलने के दौरान कॉलेज में पूर्व छात्र का झगड़ा एक अन्य छात्र से हुआ था। शनिवार को वही छात्र अनुराग को झगड़े के बारे में बता रहा था। आरोप है कि तभी पूर्व छात्र वहां आ गया। जिससे अनुराग से उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने चाकू से अनुराग पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र की हालत गंभीर

गले में चाकू लगने से अनुराग लहूलुहान होकर गिर पड़ा। बीच बचाव करने पर देव कुमार और अभय प्रताप के भी हाथ में चाकू लग गया। घायल छात्र को लेकर उसके साथी बरहन थाने पहुंचे। जहां से पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा। हालत गंभीर देख छात्र को आगरा भेज दिया गया। 

थाना प्रभारी बाबू सिंह ने बताया कि छात्रों के बीच हुए झगड़े में घायल छात्र को उपचार के लिए भेजा है। हमलावर कॉलेज का पूर्व छात्र बताया जा रहा है। घायल छात्र के परिजन की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

खून से लथपथ फोटो देख छात्रा हुई बेहोश 

चाकू से हुए हमले में घायल छात्र की फोटो भी वायरल हो गई। खून से लथपथ छात्र की फोटो देखकर एक छात्रा गश खाकर गिर पड़ी और बेहोश हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed